विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: फिर आएगा वैभव सूर्यवंशी का 'तूफान'! तैयारी का अंदाज कर रहा ऐलान

Vaibhav Suryavanshi Ready Mode For IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने पिछले IPL सीजन में जो किया, वह किसी सपने से कम नहीं था. सिर्फ 14 साल 23 दिन की उम्र में डेब्यू और पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए थे.

Vaibhav Suryavanshi: फिर आएगा वैभव सूर्यवंशी का 'तूफान'! तैयारी का अंदाज कर रहा ऐलान
Vaibhav Suryavanshi Ready Mode For IPL 2026

Vaibhav Suryavanshi Ready Mode For IPL 2026: बिहार के लाल और भारतीय क्रिकेट के 'वंडर बॉय' वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं. आईपीएल 2025 में अपनी बल्लेबाजी से सुनामी लाने वाले वैभव अब 2026 के सीजन में कोहराम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. राजस्थान रॉयल्स (RR) ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. इस वीडियो में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव प्रैक्टिस में सीनियर खिलाड़ियों के साथ मैदान के चारों तरफ लंबे-लंबे छक्के जड़ते नजर आ रहे है.

फिर आएगा 'वैभव' का तूफान!

साल 2025 में जब 14 साल का एक बच्चा सवाई मानसिंह स्टेडियम में उतरा था, तो किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतिहास की किताबों में एक नया अध्याय जोड़ देगा. बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने आईपीएल 2025 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दिग्गजों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया था, अब IPL 2026 में 'कहर' बरपाने के लिए तैयारी में लगे हैं.

प्रैक्टिस में दिख रहा है वही पुराना अंदाज

राजस्थान रॉयल्स द्वारा साझा किए गए हालिया वीडियो में वैभव अपनी उसी पुरानी लय में नजर आ रहे हैं. टीम के सीनियर गेंदबाजों के खिलाफ वह जिस बेखौफ अंदाज में 'डाउन द ट्रैक' आकर शॉट लगा रहे हैं, उससे साफ है कि इस सीजन में भी गेंदबाजों की खैर नहीं है. उनकी प्रैक्टिस को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपने स्ट्राइक रेट और पावर-हिटिंग पर और भी ज्यादा काम किया है.

IPL 2025 का वो यादगार सफर जब रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी

वैभव ने पिछले IPL सीजन में जो किया, वह किसी सपने से कम नहीं था. सिर्फ 14 साल 23 दिन की उम्र में डेब्यू और पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए थे. कहानी अभी शुरु ही हुई थी की उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक ठोककर आईपीएल और टी20 इतिहास में शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने और यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी बना. आंकड़ों की बात करें तो 7 मैचों में 206.55 की शानदार स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे जिसमे उनके बल्ले से 24 छक्के निकले थे.

 IPL 2026 में क्या हो सकता है खास?

पिछले साल वैभव सभी टीमों के लिए एक 'सरप्राइज पैकेज' थे, लेकिन इस बार हर टीम उनके लिए रणनीति बनाकर आएगी. हालांकि, IPL 2025 के बाद यूथ वनडे और अंडर-19 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन ने ये साबित कर दिया की वो तूफानी बल्लेबाजी के साथ साथ अब ज्यादा समझ और हालात के हिसाब से खेल पर भी ध्यान दे रहे हैं, मगर उनका खेलने का अंदाज बिलकुल भी नहीं बदला है. वैभव खुद भी कई बार इस बात को कह चुके हैं की वो हमेशा लंबी बल्लेबाजी करना चाहते हैं और उन्हें लंबे-लंबे छक्के मारना बहुत पसंद है कि वैभव अब पहले से ज्यादा मैच्योर हो चुके हैं.

अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में वैभव ने मचाया था तहलका

6 फरवरी को हरारे में खेले गए अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में 14 वर्षीय वैभव ने 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत अंडर-19 को इंग्लैंड अंडर-19 पर 100 रनों की शानदार जीत दिलाई और अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया. 

आईपीएल ने भले ही भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के सामने सूर्यवंशी की निडरता को सबके सामने ला दिया था, लेकिन हरारे में यह दुनिया के सामने और भी खतरनाक रूप से सामने आई. अंग्रेजी गेंदबाजों पर उनके आक्रमण शैली ने विरोधियों के बीच भी खलबली मचाई. सूर्यवंशी की तूफानी 175 रनों की पारी ने भारत को 50 ओवरों में 411/9 के रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचाया और लगातार छठी बार अंडर-19 विश्व कप खिताब जीतने में सबसे अहम किरदार निभाया.

राजस्थान रॉयल्स के भरोसे पर खड़े उतरे वैभव

राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदकर जो भरोसा जताया था, वैभव अब उसे एक कदम और आगे ले जाने के लिए बेताब हैं. अब घझथ 2026 में क्या इस साल वैभव क्रिस गेल के 30 गेंदों वाले शतक का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे? फैंस को इसका इंतजार जरूर रहेगा. इस बीच जिस तरह से वो प्रैक्टिस में गेंद को बाउंड्री पार भेज रहे हैं, उसे देखकर तो यही लगता है कि 2026 में 'सूर्यवंशी' का उदय और भी भव्य होने वाला है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com