स्विस महिला नीना बर्गर (Swiss woman Nina Berger) की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस मानव तस्करी (Human Trafficking) के एंगल से भी जांच कर रही है. आरोपी गुरप्रीत सिंह (Gurpreet Singh) के मोबाइल से दर्जनों महिलाओं के नंबर और तस्वीरें मिली हैं. इनमें कुछ विदेशी महिलाओं की भी तस्वीरें हैं. उसकी सेंट्रो कार जिस महिला के आधार कार्ड पर खरीदी गई, वो भी देहव्यापार के धंधे में शामिल है. गुरप्रीत सिंह के घर से 3-4 हथियार, 50 कारतूस, 12 से ज्यादा सिमकार्ड और 4-5 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. वहीं, बैंक अकाउंट में भी काफी पैसा मिला है.
सोशल मीडिया एप पर नीना से मिला था गुरप्रीत
दिल्ली पुलिस ने आयकर विभाग और दूसरी एजेंसियों को भी सूचना दी है. गुरप्रीत ने बताया की वो Omegle app के जरिए नीना बर्गर के संपर्क में आया था. वह नीना से शादी करना चाहता था, लेकिन वो मना कर रही थी. उसे शक था कि नीना का अफेयर किसी और से है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि गुरप्रीम अपना बयान बार-बार बदल रहा है. इसलिए अभी कुछ भी निश्चित तौर पर कहना बड़ा मुश्किल है. जांच पूरी होने के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकता है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
भारत बुलाकर की थी नीना की हत्या
सूत्रों ने बताया कि गुरप्रीत सिंह एक कार का इस्तेमाल करता है, जिसे एक यौनकर्मी के आधार कार्ड का उपयोग करके खरीदा गया था. सूत्रों ने बताया कि पुलिस अब इस मामले में मानव तस्करी के एंगल से भी चीजों को खंगाल रही है. गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया है कि वह ओमेगल चैटिंग ऐप पर नीना से जुड़ा था. इसके बाद वह कई बार स्विट्जरलैंड में उससे मिलने गया. सूत्रों ने बताया कि उसने पुलिस को बताया है कि वह नीना से शादी करना चाहता था, लेकिन उसे शक था कि उसका किसी से अफेयर चल रहा. इसलिए उसने उसे भारत बुलाया, कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और उसका शव सड़क पर फेंक दिया.
आरोपी लगातार बदल रहा अपना बयान
पुलिस को इस मामले की जांच के दौरान पता चला है कि गुरप्रीत सिंह ने पहले नीना के शव को कार में रखा था, लेकिन जब बदबू आने लगी, तो उसने बॉडी को एक सरकारी स्कूल के पास फेंक दिया. पुलिस को जब शव मिला, तो सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर गुरप्रीत के बारे में पता चला. पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी लगातार अपने बयान बदल रहा है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं