खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के करीबी पप्पलप्रीत सिंह (Pappalpreet Singh) की गिरफ्तारी के बाद अब पंजाब पुलिस उसे असम ले जाने की तैयारी में जुटी है. पप्पलप्रीत को आज सुबह पंजाब पुलिस के कुछ अधिकारी फ्लाइट के जरिए असम के डिब्रूगढ़ लेकर जाएंगे. पप्पलप्रीत को डिब्रूगढ़ की सेंट्रल जेल में रखा जाएगा. जहां देश की तमाम सेंट्रल एजेंसियां पप्पलप्रीत से पूछताछ करेंगी. पंजाब पुलिस ने सोमवार को अमृतसर के कत्थूनंग से पप्पलप्रीत को गिरफ्तार किया था. हालांकि अभी तक अमृतपाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है.
अमृतपाल पिछले महीने पुलिस को चकमा देकर जालंधर से फरार हो गया था. उसके बाद से लगातार अमृतपाल और पप्पलप्रीत लगातार साथ थे. पप्पलप्रीत पर पहले से ही छह मामले दर्ज हैं और अब उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून भी लगाया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अमृतपाल और पप्पलप्रीत की पुलिस को 18 मार्च से तलाश थी. दोनों की साथ में कई सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी, जिसमें दोनों कभी पटियाला तो कभी कुरूक्षेत्र तो कभी दिल्ली में नजर आए थे. पप्पलप्रीत गिरफ्तार हो चुका है और पुलिस को अमृतपाल की तलाश है.
अमृतपाल के कई समर्थकों को पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से कइयों को डिब्रूगढ़ की सेंट्रल जेल में भेजा गया है. यह पूर्वाेत्तर की सबसे पुरानी जेलों में से एक है. असम में उल्फा उग्रवाद के चरम के दौरान इस जेल का इस्तेमाल उग्रवादियों को रखने के लिए किया जाता था. हरजीत सिंह और अमृतपाल सिंह के चाचा सहित कई अन्य खालिस्तानी समर्थक इस जेल में बंद हैं.
उधर, अकाल तख्त ने हाल ही में अमृतपाल को पुलिस के सामने सरेंडर करने के लिए कहा है. साथ ही अकाल तख्त ने अमृतपाल सिंह की 'सरबत खालसा' की मांग को भी ठुकरा दिया है.
ये भी पढ़ें:
* भगोड़े अमृतपाल सिंह का सबसे करीबी पप्पलप्रीत गिरफ्तार, पुलिस ने लगाया NSA
* अमृतपाल सिंह के 'बैसाखी पर आह्वान' की अफवाह के बीच पंजाब में सुरक्षा कड़ी
* अकाल तख्त ने अमृतपाल से कहा- हमारे सामने सरेंडर की इजाजत नहीं, पुलिस के पास जाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं