विज्ञापन

पंजाब का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल सिंह यूक्रेन बॉर्डर पर दबोचा गया, भारत लाने की तैयारी

अमृतपाल सिंह को यूक्रेन बॉर्डर पर रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर पकड़ा गया है. पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी तलाश तेज हो गई थी. 

पंजाब का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल सिंह यूक्रेन बॉर्डर पर दबोचा गया, भारत लाने की तैयारी
  • पंजाब के टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल सिंह को यूक्रेन बॉर्डर पर हिरासत में लिया गया है.
  • वह कुख्यात जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़ा है और पंजाब पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा था.
  • अमृतपाल के खिलाफ इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर उसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश की गई थी.

पंजाब के टॉप मोस्‍ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत को यूक्रेन बॉर्डर पर हिरासत में लिया गया है. अमृत कुख्यात जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़ा है और वह लंबे समय से पंजाब पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. अब अमृतपाल को भारत लाने की प्रकिया जल्‍द ही शुरू हो सकती है. 

जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल सिंह को यूक्रेन बॉर्डर पर रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर पकड़ा गया है. पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी तलाश तेज हो गई थी. 

पंजाब में कई मामलों में वांछित है अमृतपाल सिंह 

अमृतपाल सिंह पंजाब में कई सनसनीखेज आपराधिक मामलों में वांछित रहा है. उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लिए काम करता था और गैंग के नेटवर्क को मजबूत करने में उसकी अहम भूमिका बताई जाती है. 

भारत लाने की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना

अब उसकी हिरासत के बाद भारत लाने (प्रत्यर्पण) की प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना है. पंजाब पुलिस और केंद्र सरकार की एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गई हैं. यदि प्रत्यर्पण सफल होता है तो अमृतपाल सिंह से पूछताछ के दौरान पंजाब और आसपास के राज्यों में सक्रिय गैंग नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है. 

अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई संगठित अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. 
 

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amritpal Singh Gangster, Jaggu Bhagwanpuria Gang, Punjab Most Wanted
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com