खालिस्तान समर्थक भगोड़े अमृतपाल सिंह के एक असत्यापित वीडियो के बाद पंजाब के बठिंडा में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. वीडियो में अमृतपाल सिंह ने अपने अनुयायियों से सिखों के मुद्दे पर चर्चा के लिए बैसाखी पर बड़ी भीड़ जुटाने का आह्वान किया था. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुरिंदर पाल सिंह परमार ने कहा कि पंजाब में स्थिति सामान्य है. उन्होंने कहा, "हमने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. हम यहां लोगों की सुविधा के लिए हैं. हम चाहते हैं कि बैसाखी पर अधिक से अधिक लोग पंजाब की यात्रा करें. इससे एक सकारात्मक संदेश जाएगा कि पंजाब में स्थिति सामान्य है. कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है."
वीडियो में यह भी कहा...
अमृतपाल कथित तौर पर एक नए वीडियो में यह कहते हुए दिखाई दिया कि वह "भगोड़ा" नहीं है और जल्द ही "दुनिया के सामने आएगा." अमृतपाल ने कहा कि जो लोग सोचते हैं कि वह भाग गया या अपने दोस्तों को छोड़ दिया, उन्हें अपने दिमाग से "यह बात निकाल देनी चाहिए." पंजाब पुलिस द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए खालिस्तानी भगोड़े ने कहा कि किसी को यह शंका नहीं होनी चाहिए कि वह अपने लोगों से दूर भाग गया. उसने कहा, "जल्द ही मैं दुनिया के सामने पेश होऊंगा. मैं उस तरह का व्यक्ति नहीं हूं, जो विदेश जाकर वीडियो डालेगा." उसने कहा, 'कई लोगों ने कहा था कि मैंने अपने बाल कटवा लिए हैं. बाल कटवाने से पहले मैं अपना सिर कटवा लूंगा.' अमृतपाल 18 मार्च से फरार है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुलिस मदद को तैयार
2 अप्रैल को अमृतपाल सिंह के स्वर्ण मंदिर में आत्मसमर्पण करने की अटकलों पर पुलिस उपायुक्त कानून और व्यवस्था परमिंदर सिंह भंडाल ने कहा था कि अगर वह आत्मसमर्पण करना चाहता है, तो कानून के अनुसार उसकी मदद की जाएगी. अभी हमारा ध्यान बैसाखी पर है.
यह भी पढ़ें -
आपत्तिजनक वेब सीरीज पर प्रतिबंध की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार कदम उठाएगी: चौहान
रामपुर: पिता ने दो बच्चों को जहर देने के बाद स्वयं जहरीला पदार्थ खाया, पिता और बेटी की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं