महाराष्ट्र के पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मामले में नया अपडेट सामने आया है. केतन और सिया की सगाई का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सिया केतन के बारे में बात करते हुए नजर आ रही है. वायरल वीडियो में सिया केतन को की तारीफ करते हुए सुनी जा सकती है. पुराना वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और अलग-अलग लेवल पर इस पर चर्चा हो रही है.
क्या है पूरा मामला?
केतन अग्रवाल और सिया का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो उन दोनों की सगाई के वक्त का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल सगाई के वक्त स्टेज पर खड़ा है. और इस दौरान होस्ट कर रही महिला सिया से केतन के बारे में पूछती है. होस्ट सिया से सवाल करती है कि नेचर और क्वालिटी के नजरिए से आपके होने वाले पति केतन के बारे में आपको सबसे अच्छा क्या लगता है. इनकी कौन सी क्वालिटी है, जो आपके लिए इन्हें 'हीरो नंबर वन' बनाती है.
ये भी पढ़ें: हाथों में हाथ और... सिया और चेतन का नया वीडियो आया सामने, केतन की हत्या से क्या कनेक्शन?
लोहागढ़ किले में हुई थी वारदात
पुणे के पास लोहागढ़ किले में 18 जून को केतन अग्रवाल की कथित तौर पर उनकी मंगेतर सिया और उसके दोस्त व कथित प्रेमी चेतन बाबूलाल चौधरी ने हत्या कर दी थी. सिया और केतन की सगाई हो चुकी थी और वे इसी साल शादी करने वाले थे. परिवारों ने राजस्थान में एक महल 17 करोड़ रुपये में बुक किया था और मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए दो प्राइवेट प्लेन का इंतजाम किया था.
शुरुआत में सिया ने पुलिस को बताया था कि केतन फोटो खिंचवाते वक्त फिसलकर खाई में गिर गया था. इसके बाद, पुलिस ने बताया कि सिया और उसके प्रेमी चेतन ने केतन को धक्का देकर मार डाला और इसे एक हादसा दिखाने की कोशिश की.
(इनपुट- Yashpal Sonkamble)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं