बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा की जमीन तैयार करना शुरू कर दिया है. उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी और सपा पर जोरदार हमला किया. यहां तक कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव को अंकल तक कह डाला. आकाश आनंद की ऐसी बयानबाजी को लोग उनका कमबैक मान रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि मायावती के भतीजे आकाश आनंद हैं कौन, वो पार्टी में क्या हैसियत रखते हैं और वो कैसे अपने बयानों से बसपा और बहनजी के दिन बदलेंगे?

कौन हैं आकाश आनंद?
मायावती के बाद अगर बीएसपी में किसी का नाम सबसे ज्यादा गूंज रहा है, तो वो आकाश आनंद ही हैं. वह बसपा सुप्रीमो मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं. लंदन से एमबीए की डिग्री लेने वाले आकाश ने साल 2017 में राजनीति के अखाड़े में कदम रखा. बुआ मायावती ने भी अपने इस पढ़े-लिखे भतीजे की काबिलियत को पहचाना और पार्टी का 'नेशनल कोऑर्डिनेटर' बना दिया. आकाश ने सड़क पर उतरकर 'बहुजन अधिकार यात्रा' की अगुवाई कर चुके हैं.

आकाश ने लंदन से एमबीए की पढ़ाई की और मार्च 2023 को गुरुग्राम में प्रज्ञा सिद्धार्थ से शादी के बंधन में बंध गए. प्रज्ञा का भी बीएसपी से बहुत गहरा नाता है. उनके पिता अशोक सिद्धार्थ पेशे से एक डॉक्टर हैं. जिन्होंने साल 2008 में अपने करियर की दिशा बदली और बीएसपी का झंडा थाम लिया.
मायावती और पार्टी के लिए डॉक्टर अशोक कितने अहम थे, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पार्टी में आने के अगले ही साल, 2009 में मायावती ने उन्हें एमएलसी बना दिया. इसके बाद 2016 से लेकर 2022 तक वह राज्यसभा के सांसद भी रहे.
ये भी पढ़ें:
खुदीराम बोस: तीन मुट्ठी चावल के बदले जिस बच्चे को बेचा गया, वो 18 साल की उम्र में कैसे हंसते-हंसते देश के लिए बलिदान हुआ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं