विज्ञापन

क्या दोमुंहे इंसान हैं, तमिलनाडु के चुनाव पर क्यों चुप हैं; राहुल गांधी पर SIR को लेकर खूब बरसी DMK

चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक एकजुट है, तो दूसरी तरफ DMK ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है.

क्या दोमुंहे इंसान हैं, तमिलनाडु के चुनाव पर क्यों चुप हैं; राहुल गांधी पर SIR को लेकर खूब बरसी DMK
तमिलनाडु में SIR के मुद्दे पर DMK ने राहुल गांधी पर हमला बोला है.
IANS
नई दिल्ली:

तमिलनाडु में टीवीके को समर्थन देने के बाद से कांग्रेस और द्रमुक (DMK) में तनातनी चल रही है. अब यह तनातनी मुद्दों को लेकर भी दिखने लगी है. एक तरफ कांग्रेस जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR की प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ हमलावर है. इसे लेकर अब द्रमुक कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. द्रमुक ने तमिलनाडु के चुनाव का मुद्दा नहीं उठाने पर राहुल गांधी पर सवाल उठाए हैं.

द्रमुक प्रवक्ता सरावनन अन्नादुरई ने X पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि तमिलनाडु में SIR के जरिए डिलीट हुए वोटों पर राहुल गांधी का स्टैंड क्या है?

द्रमुक ने क्या कहा?

अन्नादुरई ने X पर लिखा, 'तमिलनाडु में SIR से डिलीट हुए वोटों पर राहुल गांधी का स्टैंड क्या है? राहुल गांधी खरगे जी के उस बयान का समर्थन क्यों नहीं कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि SIR के बाद चुनी गई सभी राज्य सरकारों को भंग कर दिया जाना चाहिए?'

उन्होंने मुख्यमंत्री सी. विजय जोसेफ को भी टैग किया और राहुल गांधी पर सवाल उठाए. उन्होंने सवाल उठाया कि 'क्या वे तमिलनाडु में SIR के बारे में सीएम विजय से बात करने से डरते हैं?'

Latest and Breaking News on NDTV

अन्नादुरई ने कहा कि 'कितने दोमुंहे इंसान हैं? जो एक बार घटिया हरकत करता है, वह हमेशा वैसा ही करता है.'

यह भी पढ़ेंः ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं, जनप्रतिनिधि EC से नहीं मिल सकते, तो ये कैसा लोकतंत्र? मार्च रोके जाने पर बोले राहुल

खरगे ने रखीं हैं तीन मांगें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को अपनी तीन मांगें बताई थीं. उन्होंने कहा था, 'कांग्रेस की तीन मांगें हैं जिनसे कोई समझौता नहीं किया जा सकता. पहली- ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा. दूसरी- SIR को रद्द करना. तीसरी- बैलेट पेपर पर चुनाव कराना.'

उन्होंने X पर लिखा कि 'देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता और इंडिया ब्लॉक के साथी इन तीन मुद्दों को लेकर सड़कों पर है.'

खरगे ने मांग की कि सरकारें भंग की जाएं और बैलेट पर चुनाव कराए जाएं. उन्होंने कहा कि SIR के जरिए देश को बर्बाद किया जा रहा है और लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है.

ये वीडियो भी देखें- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च, कांग्रेस प्रवक्ता ने क्या बताया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sir, Election Commission, Gyanesh Kumar, Rahul Gandhi, DMK
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com