विज्ञापन

खिलाड़ियों को रोटेट...संजू-अभिषेक और वैभव को लेकर फैसला, फुल एक्शन मोड में गंभीर, T20 सीरीज के लिए बनाया मास्टर प्लान

रोमांचक वनडे सीरीज के बाद अब सबका ध्यान T20I क्रिकेट पर है, भारत और वेस्टइंडीज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरने वाली है.

खिलाड़ियों को रोटेट...संजू-अभिषेक और वैभव को लेकर फैसला, फुल एक्शन मोड में गंभीर, T20 सीरीज के लिए बनाया मास्टर प्लान
IND vs WI, पहला टी-20, गंभीर की क्या है रणनीति

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर उनकी सोच सामने आई है. गंभीर ने सीधे तौर पर माना है कि 15 साल के खिलाड़ी को टीम में तो रखा जाएगा लेकिन प्लेइंग इलेवन में उनका इस्तेमाल स्थिति को देखकर ही किया जाएगा. गंभीर ने सीधे तौर पर कहा है कि टीम में उनसे ज्यादा अनुभव वाले खिलाड़ी हैं, इसलिए युवा वैभव को अपनी बारी आने का इंतजार करना होगा. इसके अलावा भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी भले ही मैच में खेल नहीं रहे हों लेकिन उन्हें टीम के साथ अधिक समय बिताने की जरूरत है जो खेल के लिए अच्छा होगा. मोर्कल के बयान ने गंभीर की सोच को आगे बढ़ाने का काम किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

कॉम्बिनेशन तलाशने के लिए खिलाड़ियों को करेंगे रोटेट

भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने संकेत दिया कि हेड कोच गौतम गंभीर कुछ खिलाड़ियों को जरूरी आराम देने के लिए कुछ नए कॉम्बिनेशन आजमा सकते हैं।. बॉलिंग कोच ने कहा कि "प्लेइंग XI के बारे में फैसला सेलेक्टर, हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान मिलकर लेंगे. वे इस बात पर फैसला करेंगे कि भारत के वर्ल्ड कप कैंपेन के लिए कौन सा कॉम्बिनेशन सबसे अच्छा रहेगा." मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फेंस में मोर्केल ने पत्रकारों से कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि गौतम खिलाड़ियों को रोटेट करने के बारे में सोचेंगे. जैसा कि मैंने कहा, प्लेइंग XI के बारे में फैसला सेलेक्टर, कोच और कप्तान ही करेंगे कि अगले वर्ल्ड कप में भारत को मैच जिताने के लिए कौन सी प्लेइंग XI सबसे अच्छी रहेगी. और हमेशा से यही मुख्य फोकस रहा है."

Latest and Breaking News on NDTV

गंभीर ने प्लेइंग XI को लेकर साफ की रणनीति

कोच और गेंदबाजी कोच के बयान से खासकर वैभव सूर्यवंशी को लेकर रणनीति साफ हो गई है. ऐसा लगता है कि भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज के लिए अपनी रणनीति तय कर ली है. टीम मैनेजमेंट का मकसद तुरंत मिलने वाले नतीजों और लंबे समय के विकास के बीच सही तालमेल बिठाना है, इसलिए वैभव की जगह अनुभवी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को प्लेइंग XI में प्राथमिकता दी जाएगी.

वैभव सूर्यवंशी को टीम के साथ रखने वाली रणनीति

भले ही वैभव को प्लेइंग इलेवन में कम शामिल किया जाएगा लेकिन भारतीय थिंक टैंक ने इस 15 साल के युवा के विकास के लिए मास्टर प्लान बना लिया है. जैसा कि दोनों कोच के बयान से बात सामने आई है कि भारतीय मैनेजमेंट वैभव को सीनियर टीम के साथ ही रखना चाह रहा है जिससे युवा खिलाड़ी का एक क्रिकेटर के तौर पर उचित विकास हो सके. भारतीय थिंक टैंक का सीधा  कहना है कि सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम में समय बिताना, मैच की तैयारी को समझना और इंटरनेशनल क्रिकेट की जरूरतों को सीखना इस युवा खिलाड़ी के विकास के लिए बहुत फायदेमंद होगा. टीम मैनेजमेंट का मानना ​​है कि भले ही उन्हें लगातार खेलने का मौका न मिले, लेकिन टॉप लेवल के माहौल में रहने से वैभव को एक क्रिकेटर के तौर पर विकसित होने में मदद मिलेगी. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले 3 टी-20 मैच के लिए क्या है प्लेइंग 11 की रणनीति

भारत अपनी मजबूत बैटिंग लाइन-अप के साथ ही आगे बढ़ेगा, उम्मीद है कि भारत एक मजबूत बैटिंग लाइन-अप उतारेगा, जिसमें अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग कर सकते हैं. इसके बाद ईशान किशन बैटिंग के लिए आ सकते हैं. जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर मिडिल ओवरों में टीम को संभाल सकते हैं.  एशियन गेम्स में सैमसन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार दो अर्धशतक उनके पक्ष में जा सकते हैं.  इसलिए, सीरीज के पहले 3 मैच की प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पक्की नजर आ रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

अर्शदीप सिंह की होगी वापसी

नीतीश कुमार रेड्डी एक अतिरिक्त ऑल-राउंडर के तौर पर टीम को संतुलन दे सकते हैं,  अक्षर पटेल के भी खेलने की उम्मीद है, जिससे भारत को एक और भरोसेमंद बाएं हाथ का स्पिन विकल्प और अच्छी बैटिंग डेप्थ मिलेगी. अर्शदीप सिंह की भारत के पेस अटैक में वापसी हो सकती है. एशियन गेम्स में एक अतिरिक्त बल्लेबाज को खिलाने के बाद भारत अपने बॉलिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव कर सकता है.  धीमी निशिन पिचों पर अर्शदीप सिंह की जगह वैभव सूर्यवंशी को खिलाना असरदार रहा था, लेकिन लखनऊ के हालात भारत को अपने पारंपरिक सेटअप की ओर लौटने के लिए मजबूर करने वाला है. 

जसप्रीत बुमराह को मिल सकता है आराम

जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में अर्शदीप के पेस अटैक की कमान संभालने की उम्मीद है. स्पिन डिपार्टमेंट में भी बदलाव हो सकता है. पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स फाइनल में रवि बिश्नोई के खराब प्रदर्शन के बाद, कुलदीप यादव भारत के मुख्य रिस्ट-स्पिनर के तौर पर उनकी जगह लेने की दौड़ में  सबसे आगे हैं. 

पहले टी-20 के लिए प्लेइंग 11 में क्या हो सकता है

  •  प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी नहीं हैं
  • संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे
  • कुलदीप यादव T20I प्लेइंग 11 में वापस आ गए हैं
  • प्लेइंग 11 में रवि बिश्नोई नहीं हैं; रवि बिश्नोई की जगह कुलदीप यादव खेल रहे हैं
  •  प्लेइंग 11 में मयंक यादव नहीं हैं
  •  प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ आज के मैच में नमन धीर के खेलने की काफ़ी संभावना है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले 3 टी-20 मैच के लिए क्या हो सकती है भारतीय XI

  1. अभिषेक शर्मा – उम्मीद है कि वे भारत को धमाकेदार शुरुआत देंगे और अपने आक्रामक खेल से पावरप्ले का पूरा फ़ायदा उठाएंगे.
  2. संजू सैमसन (wk) – वे पारी की शुरुआत कर सकते हैं और विकेटकीपिंग के साथ-साथ टीम के लिए मजबूत आधार बनाने की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं.
  3.  ईशान किशन - आक्रामक टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं और बीच के ओवरों में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी.
  4.  श्रेयस अय्यर (c) – कप्तान से उम्मीद की जाएगी कि वे पारी की रफ्तार को नियंत्रित करते हुए मिडिल ऑर्डर को संभाले रखें.
  5. तिलक वर्मा – मिडिल ऑर्डर के एक अहम खिलाड़ी जो जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बना सकते हैं और अगर भारत के शुरुआती विकेट गिर जाएं तो टीम को स्थिरता दे सकते हैं.
  6.  शिवम दुबे –  दुबे निचले मिडिल ऑर्डर में पावर-हिटिंग करेंगे और जरूरत पड़ने पर अपनी मीडियम-पेस बॉलिंग से योगदान देंगे.
  7.  नितीश कुमार रेड्डी – सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर टीम को संतुलन देने की उम्मीद. भारत की बैटिंग को और मजबूत बना सकते हैं
  8.  अक्षर पटेल – अपनी किफायती लेफ्ट-आर्म स्पिन और बल्ले से उपयोगी योगदान के जरिए अहम ऑलराउंड भूमिका निभाने की कोशिश करेंगे. 
  9.  कुलदीप यादव –  भारत के रिस्ट-स्पिन अटैक की कमान संभाल सकते हैं और बीच के ओवरों में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को परेशान करने का दायित्व उन्हें मिल सकता है. 
  10. अर्शदीप सिंह – बुमराह के आराम दिए जाने पर तेज गेंदबाज की अगुवाई करेंगे, खासकर पावरप्ले और डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी काफी अहम होने वाली है.
  11.  प्रिंस यादव/मयंक यादव – इन दोनों तेज गेंदबाज़ों में से कोई इलेवन का हिस्सा होगा.

यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी को लेकर कोच ने साफ की रणनीति, बोले- प्लेइंग इलेवन में खेलने या बेंच पर बैठने... 

यह भी पढ़ें | वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में टूट सकता है वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा ने बढ़ाई धड़कनें

यह भी पढ़ें | भारत-वेस्टइंडीज पहला टी20 आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Vaibhav Sooryavanshi, India Vs West Indies 2026, Sanju Viswanath Samson, Abhishek Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com