पुदुच्चेरी (Puducherry) में कांग्रेस का संकट गहरा गया है, फ्लोर टेस्ट से एक दिन पहले रविवार को एक और विधायक ने इस्तीफा देने का साथ पार्टी छोड़ दी. पुदुच्चेरी के कांग्रेस विधायक के लक्ष्मीनारायणन ने अपना त्यागपत्र विधानसभा के स्पीकर वीपी शिवाकोझुंडु को सौंपा है. इस त्यागपत्र के बाद कांग्रेस के लिए 22 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा. पुदुच्चेरी में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के पहले कांग्रेस की नारायणसामी (V. Narayanasamy) की अगुवाई वाली सरकार को विश्वासमत का सामना करना होगा.
पुदुच्चेरी में वी. नारायण सामी की कांग्रेस सरकार को 22 फरवरी को बहुमत सिद्ध करना है. एलजी पद से किरण बेदी को हटाए जाने के बाद नई उप राज्यपाल टी सौंदर्यराजन ने इस बाबत निर्देश दिया है. पांच कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद सीएम नारायणसामी की सरकार अल्पमत में आ गई है.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
Congress MLA K Lakshminarayanan hands over his resignation letter to Puducherry Assembly Speaker VP Sivakozhundu. pic.twitter.com/5hJVABW06s
— ANI (@ANI) February 21, 2021
हालांकि, मुख्यमंत्री ने बहुमत साबित कर लेने का भरोसा जताया है. 30 सदस्यों वाली पुदुच्चेरी विधानसभा में कांग्रेस के 15 विधायक थे जबकि डीएमके (DMK) के तीन और एक निर्दलीय का समर्थन भी उसे हासिल था. हालांकि 5 कांग्रेस विधायकों (Congress MLA) के इस्तीफे के बाद स्थिति में बदलाव आया है. माना जा रहा है कि कांग्रेस सरकार बहुमत के आंकड़े को जुटाने की स्थिति में नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं