उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला करते हुए बुधवार को कहा कि पिछली सरकारें राम भक्तों पर गोलियां चलवाती थीं लेकिन मौजूदा सरकार अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण करवा रही है. सीएम योगी ने भाजपा की जन विश्वास यात्रा के दौरान एक जनसभा में सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारें राम भक्तों पर गोलियां चलवाती थीं लेकिन प्रदेश की वर्तमान सरकार अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवा रही है. यही फर्क है पिछली सरकारों और वर्तमान सरकार में.
अयोध्या में भाजपा नेताओं ने ‘जमीन की लूट' की, प्रधानमंत्री जवाब दें और जांच कराएं: कांग्रेस
मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि पिछली सरकारों के शासनकाल में गुंडों, भू माफियाओं और खनन माफियाओं का राज था लेकिन उनकी सरकार ने ऐसे सभी अराजक तत्वों को उनके यथोचित स्थान यानी जेल में या फिर दूसरे लोक में पहुंचा दिया है. जो भी गुंडाराज चलाने की कोशिश करेगा उसे जेल जाना होगा या तो ठोंक दिया जाएगा.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
UP विधानसभा चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी वाड्रा का 'दीवार' ट्विस्ट, 'मेरे पास...'
सीएम योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश में सरकारी नौकरियों का विज्ञापन निकलते ही चाचा और भतीजा वसूली पर निकल पड़ते थे और माफिया सक्रिय हो जाते थे लेकिन अब निष्पक्ष काम होता है.
मुख्यमंत्री ने सोनभद्र को कुल 512 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी. उन्होंने 167 करोड़ रुपए की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 345 करोड़ की 50 परियोजनाओं का शिलान्यास किया.
'मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो रहे,' प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं