विज्ञापन

मिर्जापुर में NH-34 पर ओवरब्रिज में गड्ढा, पूरी तरह ये किया गया बंद, नीचे से गुजर रहे वाहन

मिर्जापुर के NH-34 पर बस्तरा मोड़ ओवरब्रिज में गड्ढा मिलने पर सुरक्षा कारणों से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है. प्रशासन ने हादसा रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की है, लेकिन पुल के फिर खुलने की तारीख अभी तय नहीं हुई है.

उत्तर प्रदेश के एक और नेशनल हाईवे में गड्ढा हो गया
  • मिर्जापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर स्थित बस्तरा मोड़ ओवरब्रिज को सुरक्षा कारणों से पूरी तरह बंद कर दिया गया
  • ओवरब्रिज में गड्ढा होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तुरंत कार्रवाई की
  • पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है और ओवरब्रिज पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है
मिर्जापुर:

उत्तर प्रदेश के एक और नेशनल हाईवे में गड्ढा हो गया है. इस बार मिर्जापुर में नेशनल हाइवे -34 पर स्थित बस्तरा मोड़ ओवरब्रिज में बड़ा छेद हो गया है. इसके बाद सुरक्षा कारणों से वाहनों की आवाजाही के लिए पुल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. इस ओवरब्रिज में गड्ढा होने की खबर सामने आने के बाद प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण हरकत में आ गया. एहतियात के तौर पर पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है और इसके ऊपर से गुजरने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई है. 

बस्तरा मोड़ ओवरब्रिज में छेद होने की जानकारी जब स्‍थानीय लोगों को हुई, तो हड़कंप मच गया था. कुछ लोगों को लगा कि पुल गिर जाएगा. पुल की स्थिति को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्रशासन ने तुरंत कदम उठाया. किसी भी संभावित हादसे को रोकने के लिए ओवरब्रिज पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है. इसके बाद पुल की जांच के लिए टीम को बुलाया. पुल में छेड इतना बड़ा है कि अगर कोई मोटरसाइकिल सवाल इससे गुजरे, तो इसमें फंस सकता है.  

पुल के नीचे से गुजर रहे वाहन

पुल के बंद होने से लोगों को काफी पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है. ओवरब्रिज बंद होने के बाद यहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन किया गया है. अब छोटे-बड़े वाहन ओवरब्रिज के नीचे से होकर गुजर रहे हैं. हालांकि, ऐसे में ओवरब्रिज के नीचे जाम लगना शुरू हो गया है. अगर पुल जल्‍द से जल्‍द मरम्‍मत कर न खोला गया, तो स्थिति और बिगड़ सकती है.

फिलहाल वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. इस घटना ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों की सुरक्षा और उनकी नियमित जांच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुल में छेद की सूचना सामने आने के बाद अब इसकी स्थिति की जांच और आवश्यक मरम्मत की जरूरत महसूस की जा रही है. हालांकि, पुल को दोबारा यातायात के लिए कब खोला जाएगा, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें | नोएडा एलिवेटेड रोड पर फिर हुआ गड्ढा, सेक्टर-62 से सेक्टर-18 जाने वाली लेन को किया गया बंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur, UP Road, NHAI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com