यूपी के कन्नौज में सड़क हादसे में चार बच्चों की मौत 35 घायल
कन्नौज:
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे एक ट्रक ने स्कूली बस को टक्कर मार दी, जिसमें 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 35 घायल हो गए. यह हादसा ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 209 किलोमीटर पर हुआ. जानकारी के अनुसार, आगरा से स्कूली बच्चों को पिकनिक पर लेकर बस कौशांबी गई थी. मंगलवार को सभी बच्चे वापस लौट रहे थे. इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर बस खड़ी थी, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के समय बस में करीब 50 छात्र और छह शिक्षक सवार थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं