विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2024

4 घंटे तक अल्लू अर्जुन से सवाल पर सवाल, जानें पुलिस ने आज 'पुष्पा' से क्या-क्या पूछा

पुलिस ने दावा किया था कि अल्लू अर्जुन चार दिसंबर को ‘पुष्पा-2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मचने के बाद कहे जाने के बावजूद सिनेमा घर से बाहर नहीं गए थे. इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी.

4 घंटे तक अल्लू अर्जुन से सवाल पर सवाल, जानें पुलिस ने आज 'पुष्पा' से क्या-क्या पूछा
संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन से आज हुई पूछताछ.
हैदराबाद:

तेलुगु फिल्मों के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन चार दिसंबर को फिल्म ‘पुष्पा-2' की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को चिक्कड़पल्ली पुलिस के सामने पेश हुए. 4 घंटे की पूछताछ के दौरान उनसे कई तरह के सवाल पूछे गए. अभिनेता को एक नोटिस जारी कर आज 11 बजे पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया था. थाना जाने से पहले उन्होंने भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया था. वहीं थाने पहुंचने पर पुलिस ने अल्लू अर्जुन के सामने एक के बाद एक कई सारे सवाल दागे.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने अभिनेता से पूछे ये सवाल:

1.क्या आपको पता था कि प्रीमियर में आने के लिए पुलिस की अनुमति नहीं दी गई थी?

2.पुलिस की अनुमति न मिलने के बावजूद विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होने का फैसला किसने लिया?

3.क्या किसी पुलिस अधिकारी ने आपको बाहर मची भगदड़ के बारे में सूचित किया?

4.आपको महिला की मौत के बारे में कब पता चला?

सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि जांच के दौरान पुलिस ये जाना चाहती थी कि क्या अर्जुन को थिएटर में आने की अनुमति थी और क्या उन्हें थिएटर के बाहर प्रशंसकों से बातचीत करने की अनुमति थी?

पुलिस ने क्या किया दावा

पुलिस ने दावा किया था कि अल्लू अर्जुन चार दिसंबर को ‘पुष्पा-2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मचने के बाद कहे जाने के बावजूद सिनेमा घर से बाहर नहीं गए थे. इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी. हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सी.वी आनंद ने हाल ही में पुलिस द्वारा बनाया गया एक वीडियो दिखाया था, जिसमें भगदड़ के समय की स्थिति दिखाई दे रही है.

इस तरह के आरोप हैं कि जब सिनेमा घर में भगदड़ मची तो अल्लू अर्जुन द्वारा नियुक्त 'बाउंसरों' ने भीड़ के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को भी धक्का दिया. इसपर पुलिस आयुक्त ने चेतावनी दी कि यदि 'बाउंसरों' ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस के साथ वास्तव में दुर्व्यवहार किया तो कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह वीडियो न्यूज़ चैनलों और मोबाइल क्लिप की फुटेज को एकत्रित करके बनाया गया था. इससे पता चला कि अभिनेता आधी रात तक सिनेमा घर में रहे. आनंद ने वीडियो पर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन कहा कि मीडिया अपने निष्कर्ष निकाल सकता है.

उन्होंने कहा कि उन्होंने और अन्य पुलिस अधिकारियों ने अल्लू अर्जुन के मैनेजर को महिला की मौत के बारे में बताया और कहा कि स्थिति नियंत्रण से बाहर है. अधिकारी ने बताया कि उन्हें अभिनेता से मिलने नहीं दिया गया. अल्लू अर्जुन के स्टाफ के सदस्यों ने उनसे कहा था कि वे यह मामला अभिनेता तक पहुंचा देंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.

अधिकारी ने बताया कि बाद में वह अभिनेता तक पहुंचने में सफल रहे, उन्हें महिला की मौत के बारे में बताया और उन्हें सिनेमा घर से बाहर जाने को कहा, ताकि प्रशंसक उनकी एक झलक पाने की कोशिश में एक-दूसरे को नुकसान न पहुंचाएं.  उन्होंने बताया कि बाद में एक वरिष्ठ अफसर के साथ अधिकारी अंदर गए और अभिनेता को बाहर ले आए.

ये भी पढ़ें- बच्चे को स्कूल की बस में चढ़ाते समय मां को लगा इलेक्ट्रिक शॉक, उठने लगी चिंगारियां, जानें कर्नाटक में हुआ क्या

Video : थाने जाने से पहले पत्नी और बेटी संग दिखे 'Pushpa', पूछताछ के लिए पहुंचे Allu Arjun

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pushpa 2 Stampede Case, Allu Arjun Police, Allu Arjun Questions, Allu Arjun Stampede Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com