कर्नाटक के कलबुर्गी में एक महिला अपने बेटे को स्कूल बस में चढ़ाने के समय इलेक्ट्रिक शॉक का शिकार हो गई. इस हादसे में महिला के बेटे को भी चोट आई है. दोनों को अस्पताल भर्ती किया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है. ये घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9.20 बजे पर कलबुर्गी शहर में 34 साल की भाग्यश्री रोजाना की तरह अपने बेटे को स्कूल बस तक छोड़ने के लिए गई है. मोहन लॉज रोड पर बस स्टॉप पर स्कूल की बस का इंतजार कर रही थी. जैसे ही बस आई भाग्यश्री ने बेटे को बस में चढ़ाया, तभी अचानक भाग्यश्री नीचे गिर गई.
आखिर हुआ क्या
पुलिस के मुताबिक बस एक इलेक्ट्रिक केबल के संपर्क में आई थी, जो बस स्टॉप के पास लटकी थी. जब भाग्यश्री ने बस को हाथ लगाए तो अर्थिंग की वजह से उसे इलेक्ट्रिक शॉक लग गया. भाग्यश्री के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बिजली विभाग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहां पर मौजूद लोगों ने भाग्यश्री और उसके बेटे को बचा लिया और अस्पताल ले गए. भाग्यश्री गंभीर रूप से घायल हो गई है,अभी वो क्रिटिकल है. लेकिन बच्चा खतरे से बाहर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं