- PM मोदी 31 मार्च को गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे
- अहमदाबाद के सानंद में केयन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन कर भारत के सेमीकंडक्टर उत्पादन में वृद्धि करेंगे
- वाव-थराद में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को गुजरात का दौरा करेंगे. पीएम मोदी गांधीनगर में सुबह लगभग 10 बजे सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे. इसके बाद अहमदाबाद के सानंद में स्थित केयन्स सेमीकॉन प्लांट का दोपहर लगभग 12:45 बजे उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद, प्रधानमंत्री वाव-थराद जाएंगे, जहां शाम लगभग 4 बजे, वे 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे. यहां भी पीएम मोदी एक रैली को संबोधित करेंगे.
गुजरात क्यों जा रहे हैं मोदी?
महावीर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर के कोबा तीर्थ में सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे. अशोक के पौत्र और जैन परंपरा में अहिंसा के प्रति समर्पण और जैन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध सम्राट सम्प्रति के नाम पर स्थापित यह संग्रहालय जैन धर्म की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करता है.
यह संग्रहालय सदियों पुराने दुर्लभ अवशेषों, जैन कलाकृतियों और पारंपरिक विरासत संग्रहों का संरक्षण और प्रदर्शन करता है. इनमें जटिल रूप से गढ़ी गई पत्थर और धातु की मूर्तियां, विशाल तीर्थ पट्टा और यंत्र पट्टा, लघु चित्रकारी, चांदी के रथ, सिक्के और प्राचीन पांडुलिपियां शामिल हैं, जिन्हें सात भव्य दीर्घाओं में प्रदर्शित किया गया है. विशाल कक्षों में व्यवस्थित दो हजार से ज्यादा दुर्लभ खजानों से युक्त यह संग्रहालय आगंतुकों को जैन धर्म के विकास और उसके सांस्कृतिक पहलुओं के बारे में बताएगा.
Projects worth Rs. 20,000 crore will be launched, or their foundation stones will be laid at Vav-Tharad. These include:
— Narendra Modi (@narendramodi) March 30, 2026
Inauguration of Ahmedabad-Dholera expressway.
Inauguration of the Himmatnagar–Khedbrahma gauge conversion project.
Inauguration of key projects relating to…
यह भी पढ़ेंः राम मंदिर, धारा 370, नक्सल फ्री इंडिया... BJP के वो बड़े वादे जो 12 साल में मोदी सरकार ने किए पूरे
सानंद में सेमीकॉन प्लांट का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के सानंद जीआईडीसी में स्थित केयन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन करेंगे, जो भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. यह भारत में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने वाली दूसरी सेमीकंडक्टर यूनिट होगी. प्लांट के सभी चरण पूरे होने पर, इसकी उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 6.33 मिलियन यूनिट होगी. यह सुविधा स्वदेशी सेमीकंडक्टर पैकेजिंग क्षमता के निर्माण में योगदान देगी और भारत के चिप इकोसिस्टम में एक महत्वपूर्ण कमी को दूर करेगी.
यह भी पढ़ेंः हरियाणा के प्रथम बरार कौन हैं? जिनका नाम पीएम मोदी के 'मन की बात' में लेते ही घर पर जुट गए लोग
वाव-थारद से मिलेंगी देश को नई सौगातें
प्रधानमंत्री मोदी 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे. पीएम मोदी 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे.
पीएम मोदी पक्की शोल्डर वाली चार लेन की इदर-बडोली बाईपास सड़क के निर्माण की आधारशिला रखेंगे. वे एनएच-754के के धोलावीरा-मौवाना-वाउवा-संतालपुर खंड (पैकेज-II) को दो लेन की पक्की शोल्डर वाली सड़क में अपग्रेड करने की भी आधारशिला रखेंगे.
प्रधानमंत्री गांधीनगर-कोबा-एयरपोर्ट रोड पर भाईजीपुरा जंक्शन पर बनने वाले फ्लाईओवर सहित कई महत्वपूर्ण सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इस फ्लाईओवर से यातायात की भीड़ कम होगी और इसके नीचे व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी. गांधीनगर-कोबा-आरोदराम रोड पर स्थित पीडीपीयू जंक्शन पर भी फ्लाईओवर का उद्घाटन किया जाएगा. गांधीनगर को एयरपोर्ट से जोड़ने वाली इस सड़क पर प्रतिदिन 140,000 से अधिक वाहन गुजरते हैं. यह फ्लाईओवर अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच सीएच-0 जंक्शन से एयरपोर्ट तक सुचारू और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करेगा.
यह भी पढ़ेंः Exclusive: मॉडर्न, भव्यता और संस्कृति का संगम, देखिए अंदर से कितना खूबसूरत दिखता है नोएडा एयरपोर्ट
प्रधानमंत्री मोदी खावड़ा पूलिंग स्टेशन-2 और उससे जुड़े 4.5 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी बिजली परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनकी कुल लागत लगभग 3,650 करोड़ रुपये है.
रेल क्षेत्र में, प्रधानमंत्री कनलस-जामनगर दोहरीकरण परियोजना (28 किमी), राजकोट-कनलस दोहरीकरण परियोजना का एक भाग (111.20 किमी), और गांधीधाम-आदिपुर खंड (10.69 किमी) के चौगुने विस्तार का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री हिम्मतनगर-खेड़ब्रह्मा गेज रूपांतरण परियोजना (54.83 किमी) का भी उद्घाटन करेंगे, जिससे क्षेत्र में रेल संपर्क और यात्री आवागमन में सुधार होगा. वे खेदब्रह्मा-हिम्मतनगर-असरवा ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे.
पीएम मोदी गुजरात में शहरी बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई लगभग 5,300 करोड़ रुपये की 44 शहरी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे. अहमदाबाद के असरवा स्थित सिविल अस्पताल में 858 बिस्तरों वाले रेन बसेरा और गांधीनगर के सिविल अस्पताल और जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज में इसी तरह की सुविधाओं का उद्घाटन भी पीएम मोदी करेंगे.
प्रधानमंत्री लगभग 1,780 करोड़ रुपये की लागत वाली दो प्रमुख जल पाइपलाइन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें बनासकांठा में कसारा-दंतीवाड़ा पाइपलाइन और पाटन और बनासकांठा के बीच से गुजरने वाली दिंद्रोल-मुक्तेश्वर पाइपलाइन शामिल हैं. प्रधानमंत्री अंबाजी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखेंगे. इससे बनासकांठा जिले के दंता और अमीरगढ़ तालुकों के 34 गांवों और अंबाजी शहर को पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे लगभग 1.5 लाख लोगों को लाभ होगा. इसके अलावा, पीएम मोदी गांधीनगर जिले में लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से बनी तीन साबरमती नदी तट विस्तार परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.
प्रधानमंत्री अहमदाबाद के वेजलपुर में लड़कों के लिए एक सरकारी हॉस्टल का उद्घाटन करेंगे. यह सुविधा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जनजातीय छात्रों को सहायता प्रदान करेगी.
यह भी पढ़ेंः 'अभी आधा काम हुआ है, मैंने सिर्फ पर्दा उठाया है...', PM मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन कर ऐसा क्यों कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं