विज्ञापन

'अभी आधा काम हुआ है, मैंने सिर्फ पर्दा उठाया है...', PM मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन कर ऐसा क्यों कहा

प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन जनता से फ्लैशलाइट जलवाकर कराया. इस दौरान पीएम मोदी बोले, 'अभी आधा काम हुआ है. यह एयरपोर्ट पश्चिमी यूपी के युवाओं, किसानों और उद्योगों को नई उड़ान देगा और विकसित भारत अभियान का प्रतीक भी बनेगा बताया.'

'अभी आधा काम हुआ है, मैंने सिर्फ पर्दा उठाया है...', PM मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन कर ऐसा क्यों कहा
  • PM मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन एक भावनात्मक अंदाज में जनता की उपस्थिति में किया.
  • पीएम मोदी ने कहा कि परियोजना का आधा काम पूरा हुआ है और इसका भविष्य युवाओं के हाथ में है.
  • उद्घाटन के दौरान जनता ने अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाकर इस ऐतिहासिक पल को विशेष बनाया.
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान एक अलग और भावनात्मक अंदाज में जनता को इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनाया. PM मोदी ने कहा कि अभी इस परियोजना का सिर्फ आधा काम ही पूरा हुआ है और उन्होंने केवल पर्दा उठाया है, जबकि इसका असली भविष्य जनता और युवाओं के हाथ में है.

जनता ने फ्लैशलाइट जलाकर किया एयरपोर्ट का उद्घाटन

Latest and Breaking News on NDTV

प्रधानमंत्री ने मंच से मौजूद लोगों से अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाने को कहा और उसी रोशनी के साथ एयरपोर्ट का उद्घाटन कराया. उन्होंने कहा, 'यह एयरपोर्ट आपकी अमानत है, यह आपका भविष्य है. यह आपका पुरुषार्थ है और इसलिए इसका उद्घाटन भी आपके हाथों से हो रहा है.'  ‘भारत माता की जय' के नारों के साथ फ्लैशलाइट जलने के बाद PM मोदी ने औपचारिक रूप से उद्घाटन पूरा होने की घोषणा की.

इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, पंकज चौधरी समेत कई मंत्री, सांसद और विधायक उपस्थित रहे.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- नोएडा को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 'जेवर', उद्घाटन कर PM मोदी बोले- ये युवाओं के भविष्‍य को नई उड़ान

UP में सबसे ज्यादा हवाई अड्ढे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी नजर जहां भी जा रही है, वहां युवाओं का उत्साह दिख रहा है. उन्होंने कहा कि यह परियोजना युवाओं के भविष्य को नई उड़ान देने वाली है और ‘विकसित भारत अभियान' के तहत एक नए अध्याय की शुरुआत है. PM मोदी ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने से उत्तर प्रदेश उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं.

PM मोदी ने इसे अपने लिए भावनात्मक क्षण बताते हुए कहा कि शिलान्यास से लेकर उद्घाटन तक का सौभाग्य उन्हें ही मिला, लेकिन उन्होंने यह अधिकार जनता के साथ साझा किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान अब इस भव्य एयरपोर्ट से भी जुड़ गई है.

पश्चिमी यूपी को मिलेगा लाभ- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर और फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलेगा. इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों, छोटे और लघु उद्योगों तथा युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे.

यह भी पढ़ें- नोएडा से भारत को मिली नई 'उड़ान', PM मोदी ने दबाया बटन, जेवर एयरपोर्ट का आगाज

उन्होंने कहा, 'यहां से दुनिया के लिए विमान तो उड़ेंगे ही, साथ ही यह विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक भी बनेगा.' प्रधानमंत्री ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह एयरपोर्ट आने वाले वर्षों में पूरे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक तस्वीर बदल देगा.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है, जो राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाला साबित हो सकता है.

लेखक के बारे में
img
सत्यम बघेल
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida International Aiport, Jewar Airport, PM Modi Inaugurates Noida Airport, Naugurated Phase 1 Of The Noida International Airport In Jewar, Jewar Airport Noida International Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com