विज्ञापन

सूर्या चौहान को चाकू से गोदने वाले असद का एनकाउंटर, जानें- गाजियाबाद के इंदिरापुरम में कैसे पुलिस ने किया ढेर

गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। असद ने पुलिस पर फायरिंग की थी.

सूर्या चौहान को चाकू से गोदने वाले असद का एनकाउंटर, जानें- गाजियाबाद के इंदिरापुरम में कैसे पुलिस ने किया ढेर
एनकाउंटर में ढेर हुआ आरोपी असर
इंदिरापुरम:

सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद के दिन हुई सूर्या चौहान ही हत्‍या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी. असद हत्‍याकांड को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था. इधर, सूर्या चौहान की मौत के बाद उसके परिवारवाले और कई हिंदूवादी संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस से असद का एनकाउंटर करने की मांग कर रहे थे. ऐसे में पुलिस पर भी असद को पकड़ने का काफी दबाव था.   

असद के अलावा दूसरों का भी हो एनकाउंटर

असद के एनकाउंट पर सूर्या चौहान की मां सरोज ने कहा, "मैंने सिर्फ एक व्यक्ति का एनकाउंटर के बारे में सुना है. लेकिन मैं असद की तस्वीर देखना चाहती हूं. तस्वीर देखने के बाद ही मुझे तसल्ली मिलेगी. बाकी लोगों का भी ऐसा ही एनकाउंटर होना चाहिए. सात लोगों ने मिलकर मेरे बेटे को मारा था, उन सभी लोगों का एनकाउंटर होना चाहिए. साथ ही सभी लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए."

Latest and Breaking News on NDTV

गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र के नवनीत विहार में बकरीद के दिन हुई सूर्या चौहान की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी, जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला. इस मामले में पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मुख्य आरोपी असद लगातार फरार चल रहा था. पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश और चेकिंग अभियान चला रही थी.

पुलिस चेतावनी दी, लेकिन असद रुका नहीं

खोड़ा से लेकर इंदिरापुरम तक असद की तलाश की जा रही थी. पुलिस को यकीन था कि असद अपने घर के आसपास जरूर आएगा और वहीं हुआ. इंदिरापुरम इलाके में खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस की टीम को आरोपी के आने की सूचना मिली. पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

असद ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की 

पुलिस और असद के बीच कई राउंड फायरिंग हुई. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में असद गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा. घायल असद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. असद अपने साथी के साथ बाइक पर आया था, जिसे पुलिस ने जब्‍त कर दिया है. असद ने जिस हथियार से फायरिंग की, उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है और पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें:- बाइक विवाद में की गई 17 साल के सूर्या की हत्या, जानें खोड़ा मर्डर में पुलिस ने क्या कुछ बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com