प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अंतिम चरण के मतदान से पहले कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक -पीएम मोदी 30 मई की रात को कन्याकुमारी पहुंचेंगे. इसके बाद वह 31 मई को विवेदानंद रॉक मेमोरियल जा सकते हैं. वहीं वह पूरा दिन ध्यान कर सकते हैं.
बता दें कि 1 जून को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होना है. आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार इससे पहले 30 मई को सुबह 11 बजे पीएम मोदी होशियारपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह तमिलनाडु जाएंगे और वहीं रात में विश्राम करेंगे. हालांकि, अभी तक पीएम मोदी का 31 मई और 1 जून का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है. गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान अंतिम चरण के मतदान से वक्त पीएम मोदी केदारनाथ गए थे और वहीं उन्होंने रुद्र गुफा में ध्यान किया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गौरतलब है कि देश में छह चरणों का मतदान हो चुका है. सातवें चरण का मतदान 1 जून को होना है. इस बार बीजेपी 400 पार के नारे के साथ चुनावी मैदान में है. पीएम मोदी ने भी चुनावों के मद्देनजर धुआंधार प्रचार किया है. उत्तर से लेकर दक्षिण तक सभी राज्यों में पीएम मोदी ने अपनी पहुंच इन चुनावों के दौरान रखी. इसके साथ ही आम जनता के मन में उठने वालों सवालों का जवाब भी वह चैनलों पर बेबाकी से देते दिखे हैं. पीएम का कहना है कि एक बार फिर बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है. विपक्ष को इस बार भी मुंह की खानी पड़ेगी.
यह भी पढ़ें :
कोलकाता में पीएम मोदी का रोड शो, बीजेपी ने ममता पर लगाया ये बड़ा आरोप
प.बंगाल पर PM मोदी की बड़ी भविष्यवाणी, नतीजे सबको चौंका देंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं