प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल के कोलकाता उत्तर में शाम को 6 बजे रोड शो करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है. हालांकि प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को लेकर भाजपा ने राज्य की मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप लगाया है. भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य मशीनरी और पुलिस का दुरुपयोग कर रोड शो को बाधित करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से कदम उठाने की मांग की है.
बीजेपी ने वीडियो शेयर कर लगाया ये आरोप
पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी एवं भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने मंगलवार को सुबह दो वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए आरोप लगाया, " कोलकाता पुलिस काम पर. मकसद कुछ और नहीं, बल्कि बाधित करना है." इससे महज कुछ घंटे पहले आधी रात के बाद मालवीय ने एक्स पर एक और पोस्ट करते हुए यह आरोप लगाया था कि "आधी रात के बाद, ममता बनर्जी के निर्देश के तहत, कोलकाता पुलिस, प्रधानमंत्री के रोड शो (28 मई की शाम को होने वाले) के मार्ग के विभिन्न बिंदुओं पर बनाए गए स्टेज को हटा रही है. उनके पास सारी मांगें हैं, वे अस्वीकार नहीं करेंगे, लेकिन अनुमति भी नहीं देंगे."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पीएम मोदी झारखंड में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
मालवीय ने ममता बनर्जी पर सीधे आरोप लगाते हुए आगे कहा, "यह राज्य मशीनरी के खुलेआम दुरुपयोग के अलावा और कुछ नहीं है. चुनाव आयोग को आगे आना होगा और समान अवसर सुनिश्चित करना होगा." आपको बता दें कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे के दौरान आज पीएम मोदी पहले झारखंड के दुमका में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे और इसके बाद वह पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो जाएंगे.
पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी 2:30 बजे बारासात में और 4 बजे जादवपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. शाम को 6 बजे के आसपास वह सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद शाम को वह कोलकाता उत्तर में रोड शो कर जनता का समर्थन मांगेंगे. रोड शो के बाद 7 बजे, प्रधानमंत्री स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे.
ये भी पढ़ें : कैसे भारत को बना रहे 'आत्मनिर्भर'? PM मोदी ने बताया स्कीमों के लिए कैसे करते हैं ग्रासरूट लेवल से काम
ये भी पढ़ें : फुल इंटरव्यू : आजकल तो भ्रष्ट लोगों को कंधे पर बिठाकर नाचने का फैशन हो गया - PM मोदी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं