पीएम मोदी आज देश के सबसे लंबे समुद्री पुल का उद्घाटन (PM Modi Inaugurate Atal Bridge) करेंगे. अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु करीब 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बना है. यह भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल है.एक अधिकारी ने कहा कि इसे बनाने में कई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिनका उपयोग भारत में पहली बार हुआ है. एक्सपर्ट ने कहा कि इसे "इंजीनियरिंग चमत्कार" के रूप में वर्णित किया गया है. अधिकारी ने कहा कि भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु में इस्तेमाल की गई लाइटें जलीय पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाएंगी.
ये भी पढ़ें-अमेरिका, ब्रिटेन के सब्र का बांध टूटा... यमन में हूती विद्रोहियों पर किये हमले
30,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन
MMRDA के मेट्रोपॉलिटिन कमिश्नर डॉ संजय मुखर्जी ने कहा कि पीएम मोदी 12 जनवरी को पीएम मोदी अटल सेतु - मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन करेंगे. समुद्र पर बनाया गया यह देश का सबसे लंबा पुल है.पीएम मोदी आज महाराष्ट्र का दौरा कर 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का भी अनावरण करेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान पीएम मोदी ईस्टर्न फ्रीवे के ऑरेंज गेट को जोड़ने वाली जमीन के नीचे बनने वाली सड़क सुरंग की आधारशिला भी रखेंगे. वह राज्य में नमो महिला सशक्तीकरण अभियान की भी शुरुआत करेंगे. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीएम मोदी का दृष्टिकोण शहरी परिवहन बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करके नागरिकों की 'आवाजाही में आसानी' में सुधार करना है. मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (एमटीएचएल), जिसे अब 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी- न्हावा शेवा अटल सेतु' नाम दिया गया है, को इसी दृष्टिकोण के हिसाब से बनाया गया है.
आज अटल पुल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
इस पुल का शिलान्यास पीएम मोदी ने दिसंबर 2016 में किया था. अब इसका उद्घाटन होना है. बता दें कि अटल सेतु का निर्माण कुल 17,840 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से किया गया है. यह पुल करीब 21.8 किमी लंबा और छह लेन वाला है, जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर करीब 16.5 किमी और जमीन पर करीब 5.5 किमी है.
अटल पुल मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बेहतर कनेक्टिविटी देगा, साथ ही इस पुल के बनने से मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत तक यात्रा में टाइम भी कम लगेगा. विज्ञप्ति में कहा गया है कि इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा. नवी मुंबई में पीएम मोदी सार्वजनिक कार्यक्रम में 12,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे.
भूमिगत सड़क सुरंग की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी
पीएम आज ईस्टर्न फ्रीवे के ऑरेंज गेट को मरीन ड्राइव से जोड़ने वाली भूमिगत सड़क सुरंग की भी आधारशिला रखेंगे. 9.2 किमी लंबी सुरंग 8700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई जाएगी. यह मुंबई में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा विकास होगा जो ऑरेंज गेट और मरीन ड्राइव के बीच यात्रा में लगने वाले समय को कम कर देगा. पीएम मोदी सूर्या क्षेत्रीय थोक पेयजल परियोजना के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. 1,975 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से विकसित यह परियोजना महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे जिलों को पेयजल आपूर्ति प्रदान करेगी, जिससे करीब 14 लाख लोगों को फायदा होगा.
कार्यक्रम के दौरान पीएम करीब 2000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके साथ ही सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन- स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEEPZ SEZ) में रत्न और आभूषण क्षेत्र के लिए 'भारत रत्नम' का उद्घाटन करेंगे, जो "सर्वोत्तम उपलब्ध मशीनों" के साथ भारत में इस तरह का पहला केंद्र है.
क्या है अटल पुल की खासियत?
- मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाला यह समुद्र पर बना देश का सबसे बड़ा पुल है.
- घंटों का समय मिनटों में तय कर सकेंगे लोग, वह भी सुंदर नजारों का आनंद लेते हुए.
- मुंबई में शिवडी से नवी मुंबई के चिरले तक बना 22 किलोमीटर लंबा पुल.
- सीसीटीवी कैमरे रखेंगे हर गाड़ी पर नजर
- इस 22 किलोमीटर लंबे पुल पर न ट्रैफिक न कोई सिग्नल!
- 100 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगे वाहन.
- अटल पुल सिसमिकली रजिस्टेंट, इसकी 100 साल की जिंदगी है.
- 400 कैमरे लगे , AI बेस्ड सेंसर्स, थर्मल सेंसर भी लगा.
ये भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री सुजीत बोस के घर ED की छापेमारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं