विज्ञापन

संघ प्रमुख मोहन भागवत की दशहरा रैली पर पीएम मोदी का पोस्ट, जानें क्या लिखा

पीएम नरेंद्र मोदी ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत के संबोधन को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है. संघ प्रमुख ने अपने संबोधन में रिजीम चेंज से लेकर आंदोलन का जिक्र किया.

संघ प्रमुख मोहन भागवत की दशहरा रैली पर पीएम मोदी का पोस्ट, जानें क्या लिखा
पीएम मोदी ने RSS चीफ मोहन भागवत के भाषण की तारीफ की (फोटो -NDTV)
नई दिल्ली:

पीएम नरेंद्र मोदी ने दशहरा रैली पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की तारीफ करते हुए एक्स पर पोस्ट लिखा है. गौरतलब है कि आरएसएस चीफ ने आज नागपुर में दशहरा रैली में पेरिस में चल रही हिंसा से लेकर आंदोलन को लेकर बोला. उन्होंने कहा कि भारत में रिजीम चेंज संभव नहीं है. आरएसएस चीफ भागवत ने फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार की भी तारीफ की. 

पीएम मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि संघ प्रमुख कई मुद्दों पर बोले. उन्होंने राष्ट्र के विकास और सामाजिक एकता की बात की. उन्होंने आत्मनिर्भरता और समाज के चरित्र का भी जिक्र किया. पीएम ने कहा कि खासतौर पर संघ प्रमुख ने राष्ट्र सेवा का जिक्र किया. ये सभी आरएसएस के स्वयंसेवकों को जोड़ता है. उन्होंने पंच परिवर्तन का भी जिक्र किया. इसके जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है. 

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने एक और पोस्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा कि मैं उन सभी विभूतियों को भी नमन करता हूं, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम और सेवाभाव से संघ को सींचा और संवारा है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेवा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक प्रतिबद्धता का गौरवशाली शताब्दी वर्ष पूर्ण किया है. अनगिनत स्वयंसेवकों ने अपने समर्पण, कर्तव्य-निष्ठा और राष्ट्र-प्रथम की भावना से सदैव समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है. मुझे विश्वास है कि यह भावना आने वाले समय में भी देश को और सशक्त एवं सुदृढ़ करेगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohan Bhagwat, PM Modi, RSS 100 Years
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com