पीएम नरेंद्र मोदी आज प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. इसके लिए पीएम मोदी बुधवार को ओडिशा पहुंचे थे. बता दें कि यह 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन है और इसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे. बुधवार को ओडिशा के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीएम मोहन चरण माझी, राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति समेत तमाम नेताओं ने पीएम मोदी को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया था.
आज 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे 18वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जनवरी को समापन भाषण देंगी. वह प्रवासी भारतीय सदस्यों को उनकी उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2025 प्रदान करेंगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सम्मेलन के लिए पूरी तरह तैयार है ओडिशा
उल्लेखनीय है कि 18वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) की मेजबानी करने के लिए ओडिशा पहली बार पूरी तरह तैयार है. 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन ओडिशा सरकार के सहयोग से 8 से 10 जनवरी तक भुवनेश्वर में आयोजित किया जा रहा है. समारोह में सात हजार से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है.
महात्मा गांधी के भारत लौटने की याद में मनाया जाता है पीबीडी
प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी, 1915 को महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने की याद में मनाया जाता है. 2003 में शुरू किया गया यह समारोह देश के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान का जश्न मनाता है. 2015 से यह कार्यक्रम भारत सरकार के साथ प्रवासी भारतीयों के जुड़ाव को मजबूत करने और उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से फिर से जोड़ने के लिए हर दो साल में आयोजित किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं