जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 20 जून की शाम श्रीनगर पहुंचेंगे. 21 तारीख को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में पीएम मोदी हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री 2 दिनों के दौरे पर जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) जा रहे हैं. पीएम मोदी शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल कॉंफ्रेंस सेंटर (SKCC) श्रीनगर में शाम छह बजे Empowering Youth, Transforming J&K में हिस्सा लेंगे. 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर एसकेसीसी में सुबह साढ़े छह बजे सामूहिक योग कार्यक्रम में भी पीएम पहुंचेंगे.
गौरतलब है कि बीजेपी ने सोमवार को ही जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी के नाम का ऐलान किया था. केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस साल सितंबर तक राज्य में विधानसभा के चुनाव हो. घाटी में लोक सभा चुनाव में बढ़े मतदान प्रतिशत से उत्साहित है केंद्रीय चुनाव आयोग.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यूपी और बिहार के दौरे पर भी जा रहे हैं पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार यूपी और बिहार के दौरे पर 18 जून को जाएंगे. इस दौरान पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगे और नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन भी करेंगे. प्रधानमंत्री चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे हैं.
वाराणसी में शाम सवा चार बजे पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में हिंसा लेंगे. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री शाम सवा छह बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. शाम सात बजे दशाश्वेमेध घाट पर गंगा आरती में भी पीएम मोदी हिस्सा लेंगे.प्रधानमंत्री 18 तारीख को वाराणसी में रात्री विश्राम के बाद 19 तारीख को बिहार जाएंगे. बिहार में सुबह दस बजे नालंदा यूनिवर्सिटी कैंपस का उद्घाटन करेंगे.
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं