प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) प्रचार के खत्म होने के बाद आध्यात्म और ध्यान के लिए वक्त निकालेंगे. लोकसभा चुनाव का सातवां और अंतिम चरण 1 जून को है. पीएम मोदी आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के समाप्त होने और मतदान से ठीक पहले तमिलनाडु के कन्याकुमारी में ध्यान करेंगे. यह कोई पहला मौका नहीं है कि जब पीएम मोदी का ध्यान के साथ जुड़ाव सामने आया है. ऐसे कई मौके रहे हैं, जब पीएम मोदी ने विभिन्न स्थानों पर ध्यान लगाया है. केदारनाथ में पीएम मोदी के ध्यान लगाने की तस्वीरें अब भी सोशल मीडिया पर बीच-बीच में नजर आ ही जाती हैं.
पीएम मोदी ने 2019 में केदारनाथ में ध्यान लगाया था. पीएम मोदी उस वक्त भी चुनाव प्रचार थमने के बाद ध्यान लगाने के लिए पहुंचे थे. केदारनाथ की रुद्र गुफा में पीएम मोदी ने ध्यान लगाया था. उन्होंने करीब 17 घंटे तक इस गुफा में ध्यान किया था. साथ ही पीएम मोदी ने इस दौरान केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी की थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, केदारनाथ और पीएम मोदी का जुड़ाव करीब 5 दशक से भी ज्यादा वक्त पुराना है. पीएम मोदी 1968 में वडनगर से आध्यात्म की तलाश में कलकत्ता के लिए निकले थे. बाद में वह विभिन्न जगहों की यात्राएं करते हुए केदारनाथ से तीन किमी दूर गरुड़ चट्टी पहुंचे थे. जहां पर पीएम मोदी ने करीब डेढ़ महीने तक साधना की थी. 2017 में केदारनाथ पहुंचे पीएम मोदी ने उस यात्रा का जिक्र किया था और अपनी पहली केदारनाथ यात्रा के साक्षी रहे तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती से भी मुलाकात की थी.
स्वामी विवेकानंद ने जहां की साधना, PM मोदी ने वहां लगाया ध्यान
इसके साथ ही पीएम मोदी ने 2015 में कोलकाता पहुंचे थे और वहां पर उन्होंने बेलूर मठ में ध्यान लगाया था. पीएम मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद 11 मई 2015 को बेलूर मठ पहुंचे थे. पीएम मोदी ने अपनी इस यात्रा के दौरान उस कमरे में जाकर ध्यान लगाया, जहां खुद स्वामी विवेकानंद साधना किया करते थे.

PM मोदी ने इसी वक्त समुद्र तल में किया था ध्यान
पीएम मोदी ने इसी साल फरवरी में गुजरात में समुद्र के भीतर जाकर जलमग्न द्वारका नगरी के दर्शन किए थे. इस दौरान डाइविंग हेलमेट और गेरुआ वस्त्र पहने पीएम मोदी की समुद्र तल पर पालथी मारकर बैठे और वहां पर ध्यान लगाया था. पीएम मोदी ने अपने अनुभव को लेकर कहा था, 'समुद्र में द्वारका के दर्शन ने विकसित भारत के मेरे संकल्प को और मजबूत किया है.'
31 मई और 1 जून का कार्यक्रम नहीं आया है अभी तक सामने
देश में छह चरणों के मतदान के बाद अब सिर्फ 1 जून को सातवें और अंतिम चरण का मतदान ही बाकी है. पीएम मोदी धुंआधार प्रचार अभियान में जुटे हैं. 30 मई को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा. फिलहाल पीएम मोदी का जो कार्यक्रम जारी हुआ है, उसके मुताबिक 30 मई को सुबह 11 बजे पीएम मोदी होशियारपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी तमिलनाडु पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे. हालांकि पीएम मोदी का 31 मई और 1 जून का आधिकारिक कार्यक्रम अभी तक सामने नहीं आया है.
ये भी पढ़ें :
* अंतिम चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर कर सकते हैं ध्यान, जानिए क्या हैं ध्यान के फायदे
* चुनाव प्रचार का मिशन खत्म करने के बाद पीएम मोदी लेंगे मेडिटेशन ब्रेक, ये है प्रोग्राम
* फिनटेक नेताओं ने UPI में भारत के अग्रसर होने पर पीएम मोदी की सराहना की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं