PM Modi Roadshow: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया. पीएम ने पुडुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन को वोट देने की अपील की. पीएम मोदी का यह रोड शो करीब 2 किलोमीटर का था और यह कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चला. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. पीएम मोदी ने पुडुचेरी की जनका का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. पीएम मोदी के रोड शो की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं.

प्रधानमंत्री ने एआईएनआरसी के संस्थापक नेता और मुख्यमंत्री एन. रंगासामी और भाजपा नेता व गृह मंत्री ए. नमसिवायम के साथ अजंता सिग्नल पॉइंट से दो किलोमीटर से कम दूरी पर स्थित कामराजर स्टैच्यू/राजा थिएटर सिग्नल तक रोडशो किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

रोड शो के लिए प्रधानमंत्री के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय' और ‘जय श्री राम' के नारे लगाकर मोदी का जोरदार स्वागत किया

प्रधानमंत्री ने अपना खुला वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ने पर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. इस दौरान लोगों ने उनके वाहन पर फूल बरसाए.

शहर के विभिन्न हिस्सों विशेषकर रोड शो के प्रमुख बिंदु एसवी पटेल रोड और समाप्ति स्थल अन्नासलाई–कामराजर सलाई जंक्शन तक भाजपा-एआईएनआरसी के झंडे लहराते रहे.

सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों ने पुडुचेरी में प्रधानमंत्री के रोड शो को रंगारंग और उत्साहपूर्ण बना दिया

प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटे.

पुडुचेरी के लोग ने कुछ इस तरह पीएम मोदी का स्वागत किया.

पीएम मोदी की तस्वीरें और पोस्टर लेकर रोड शो में लोगों ने उनका स्वागत किया.

पिछले महीने केंद्र शासित प्रदेश के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया था.

सत्तारूढ़ ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) और भाजपा क्रमशः 16 और 10 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं