तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में उस समय सियासी बवाल खड़ा हो गया जब कांग्रेस की द भारत समिट 2026 के आखिरी दिन इटली के एक नेता जियाकोमो फिलिबेक ने 'वोट छोड़ गद्दी छोड़' का नारा लगाया. बीजेपी ने इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि विदेशी राजनीतिक प्रतिनिधियों को इस तरह भारत के आंतरिक मामलों में टिप्पणी करने देना उचित नहीं है. पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स (पीईएस) के महासचिव फिलिबेक ने इस कार्यक्रम में राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और कहा कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है और हमें इसकी रक्षा करने की जरूरत है और इसका सबसे अच्छा तरीका राहुल गांधी और भारतीय कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े होना है. सच्चे लोकतंत्र के लिए ये जरूरी है. न्होंने कहा कि काग्रेस पार्टी और दुनियाभर के कई अन्य दल साथ मिलकर एक प्रगतिशील गठबंधन का हिस्सा बनकर काम कर रहे हैं. वे एक ऐसे राजनीतिक आंदोलन के लिए काम कर रहे हैं, जो सामाजिक न्याय, जलवायु, मानवाधिकार और लोकतंत्र जैसे मूल्यों में विश्वास रखते हैं. इससे सच्चा लोकतंत्र बनता है, धांधली वाला और नकली लोकतंत्र नहीं.
इस पूरे मामले पर बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी पर भारत के आंतरिक राजनीतिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप करवाने का आरोप लगाया. एक्स पर किए एक पोस्ट में प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी शक्तियों और जॉर्ज सोरोस के हाथों की कठपुतली बन गए हैं, जो भारत में अस्थिरता चाहते हैं और दावा किया कि कांग्रेस द्वारा आयोजित शिखर सम्मेलन में विदेशी प्रतिनिधियों के साथ उनकी बातचीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को हटाने के लिए विदेशी समर्थन प्राप्त करने के प्रयास को दर्शाती है.
This is an Anti-Bharat Summit & here is the proof.! Congress once tried to make an Italian national the Prime Minister of India. Now, at its Anti-Bharat Summit, an Italian political leader is commenting on India's internal affairs! Congress govt under Revanth Reddy gave foreign political representatives the stage to interfere in our domestic politics & Rahul Gandhi is shamelessly laughing. This is his hatred towards our country India's democracy belongs to 140 crore Indians. Congress has no mandate to turn a summit on Indian soil into a platform for foreign political interference.
— Bandi Sanjay Kumar (@bandisanjay_bjp) November 14, 2026
राहुल भारत में अस्थिरता चाहने वाली विदेशी ताकतों की कठपुतली
विदेशी प्रतिनिधियों और जॉर्ज सोरोस के सदस्यों की मौजूदगी में मोदी सरकार को हटाने की उनकी गुहार यह साबित करती है कि राहुल भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ हैं. वह भारतीय लोकतंत्र में विदेशी हस्तक्षेप चाहते हैं. राहुल गांधी विदेशी मदद से सत्ता परिवर्तन चाहते हैं. राहुल गांधी अब विपक्ष के नेता नहीं रहे, वे भारत में अस्थिरता चाहने वाली विदेशी शक्तियों की कठपुतली बनकर व्यवहार कर रहे हैं. कांग्रेस भारत विरोधी है.
तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल गांधी को दिलाई इमरजेंसी की याद
तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने कहा कि हम समिट में इटली की एक पार्टी के नेता और राहुल गांधी द्वारा भाजपा और भारतीय लोकतंत्र पर किए गए हमले की कड़ी निंदा करते हैं. किसी राजनीतिक दल का इटली का नेता आकर कहता है कि 'वोट चोर' तो ये लोकतांत्रिक देश के लिए अपमानजनक टिप्पणी है. राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि हम राहुल गांधी के उस बयान की निंदा करते हैं कि 2014 से भारत में लोकतंत्र नहीं है. तो बता दें कि 2014 से पहले जब कांग्रेस सत्ता में थी तो राहुल को याद रखना चाहिए कि उनकी ही पार्टी ने इस देश में इमरजेंसी लगाई थी. उनकी ही पार्टी ने लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई कई सरकारों को बर्खास्त किया था. तब लोकतंत्र कहां था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं