Swachh Bharat Mission : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को लोगों से एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान में शामिल होने की अपील की है. साथ ही पीएम मोदी ने एक पोस्ट कर का है कि स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास मायने रखता है. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने भी खाद्य जगत से जुड़े लोगों से इस अभियान में शामिल होकर महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि देने के लिए श्रमदान करने की बात कही है. बता दें कि यह अभियान गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) की पूर्व संध्या पर शुरू किया जाएगा. राष्ट्रपिता ने जीवन भर स्वच्छता पर जोर दिया था.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे, हमें एक महत्वपूर्ण स्वच्छता पहल के लिए एक साथ आना है. स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास मायने रखता है. एक स्वच्छ भविष्य की शुरुआत करने के लिए इस महान प्रयास में शामिल हों.'
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
1st October at 10 AM, we come together for a pivotal cleanliness initiative.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 29, 2023
A Swachh Bharat is a shared responsibility, and every effort counts. Join this noble endeavour to usher in a cleaner future. https://t.co/tFvvDwKnzq
महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि देने हेतु श्रमदान करें : गोयल
वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 'एक्स' पर अपनी एक पोस्ट के माध्यम से कहा, "मैं खाद्य जगत से जुड़े सभी आपूर्तिकर्ताओं, उचित मूल्य की दुकानों, उपभोक्ताओं और सभी नागरिकों से #SwachhBharat के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करता हूं. हम सभी 1 तारीख को सुबह 10 बजे स्वच्छता पखवाड़े में एकजुट होकर महात्मा गांधी जी को स्वच्छांजलि देने हेतु श्रमदान करें."
1 अक्टूबर, एक साथ।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 29, 2023
मैं खाद्य जगत से जुड़े सभी आपूर्तिकर्ताओं, उचित मूल्य की दुकानों(FPS), उपभोक्ताओं और सभी नागरिकों से #SwachhBharat के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करता हूँ।
हम सभी 1 तारीख को सुबह 10 बजे स्वच्छता पखवाड़े में एकजुट होकर महात्मा गांधी जी को स्वच्छांजलि देने… pic.twitter.com/ZLJ9LvxhUn
स्वच्छता ही सेवा अभियान में 31.78 करोड़ ले चुके हैं भाग
पीएम मोदी की नागरिकों से एक अक्टूबर को एक घंटे के लिए स्वच्छता "श्रमदान" करने की अपील के बाद पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने 3.50 लाख से अधिक स्थानों के बारे में बताया है, जहां पर नागरिक एक अक्टूबर को 'श्रमदान' कर सकते हैं. इनमें से प्रत्येक स्थान के भू-निर्देशांक को स्वच्छता ही सेवा पोर्टल पर अपलोड किया गया है. बता दें कि 15 सितंबर 2023 से चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान में आज तक करीब 31.78 करोड़ लोग भाग ले चुके हैं.
ये भी पढ़ें :
* PM विश्वकर्मा के लिए 1.4 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए: सरकार
* विपक्ष ने तीन दशक तक महिला आरक्षण विधेयक रोके रखा, अब जाति-धर्म पर बांटने की कोशिश हो रही : पीएम मोदी
* पीएम मोदी ने एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं