प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि वे खेलों में इतिहास रचना जारी रखे हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत के लिए शानदार स्वर्ण. मनु भाकर, रिदम सांगवान और ईशा सिंह सहित 25 मीटर पिस्टल महिला टीम को उनकी शानदार जीत के लिए बधाई! उनके उल्लेखनीय टीम वर्क ने शानदार परिणाम दिए हैं. उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं.''
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी समर्पित और प्रतिभाशाली 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन महिला टीम ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीता. उन्होंने असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. सिफ्त कौर समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक को बधाई.''
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
भाकर, सिंह और सांगवान की तिकड़ी ने मिलकर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. भारतीय निशानेबाजों ने हांगझोउ शूटिंग रेंज हॉल में चल रही इस प्रतियोगिता में दबदबा बनाकर रखा है.
एक अन्य पोस्ट में मोदी ने कहा, ‘‘हमारे एथलीट एशियाई खेलों में इतिहास रच रहे हैं! स्कीट पुरुष शूटिंग स्पर्धा में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने के लिए अनंत जीत सिंह नरुका को बधाई. यह किसी भी एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में भारत द्वारा जीता गया पहला पदक है.'' उन्होंने कहा, ‘‘यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहे.''
भारत के अनंत जीत सिंह नरुका ने एशियाई खेलों में पुरुषों की स्कीट स्पर्धा में रजत पदक जीता, साथ ही उन्होंने अंगद वीर सिंह बाजवा और गुरजोत खांगुरा के साथ टीम स्पर्धा का कांस्य पदक भी जीता.
नरुका ने अच्छा प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीतने की ओर अग्रसर दिख रहे थे, फाइनल के अंत तक एक भी शॉट नहीं चूके थे.
एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एशियाई खेलों में 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन महिला शूटिंग में बेशकीमती स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के लिए सिफ्त समरा को बधाई.''
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने एक कीर्तिमान स्थापित किया है, इससे यह और भी खुशी की बात है. वह हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं. उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाए.''
इसी स्पर्धा में, आशी चौकसे, जो रजत पदक की दौड़ में थीं, ने 451.9 अंक के साथ कांस्य पदक जीता, जबकि ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कुल 34 अंक प्राप्त करके रजत पदक जीता.
मोदी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘50 मीटर राइफल 3 पोजीशन महिला निशानेबाजी में कांस्य पदक जीतना अभूतपूर्व, आशी चौकसे को बधाई! उन्होंने उल्लेखनीय संयम और समर्पण का प्रदर्शन किया है. वह चमकती रहें और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहें.''
मोदी ने कहा, ‘‘ईशा सिंह द्वारा शानदार रजत! 25 मीटर पिस्टल महिला निशानेबाजी स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर ईशा सिंह पर गर्व है. उनकी अविश्वसनीय प्रतिभा, कड़ी मेहनत और समर्पण ने हमें गौरवान्वित किया है. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.''
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं