प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई 2025 को राजस्थान के बीकानेर जिले के दौरे के लिए नाल एयरबेस पर पहुंच गए हैं. यह एयरबेस भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास स्थित है. बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार है जब पीएम मोदी एक बार फिर सार्वजनिक मंच पर नजर आएंगे. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे. बीकानेर में पीएम मोदी करणी माता मंदिर में भी दर्शन के लिए जाएंगे.
25 हजार चूहों का घर, करणी माता मंदिर क्यों है इतना खास
बता दें कि करणी माता को मां दुर्गा का अवतार माना जाता है. वह जोधपुर और बीकानेर के राजपरिवारों की कुलदेवी भी हैं. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक उन्होंने विवाहिक जीवन को त्याग दिया था और काफी वक्त तक कठोर तपस्या की थी. करणी माता के चमत्कारों की अनेक कहानियां राजस्थान में प्रचलित हैं. इस मंदिर के मशहूर होने का एक अन्य कारण यह भी है कि यहां 25 हजार चूहे रहते हैं जिन्हें श्रद्धालु काबा कहकर पूजा जाता है. आपको मंदिर के हर कौने में यह चूहे नजर आ जाएंगे और आश्चर्य की बात ये है कि चूहे किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. इस मंदिर को चूहों का मंदिर के नाम से भी जाना जाता है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण का मिलेगा बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. यह अमृत भारत स्टेशन योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना है. इस योजना का उद्देश्य देश भर में 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को उन्नत यात्री सुविधाओं और क्षेत्रीय वास्तुकला एकीकरण के साथ आधुनिक परिवहन केंद्रों में बदलना है.
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों का होगा पुनर्विकास
लगभग 1,100 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित 103 स्टेशन 86 जिलों में स्थित हैं और इनमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के प्रमुख और छोटे स्टेशन शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.
बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी
इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी नई बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर के रेलवे स्टेशनों को बेहतर यात्री सुविधाएं, दिव्यांगजनों के लिए सुगमता और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध डिजाइन प्रदान करने के लिए अपग्रेड किया जा रहा है.
महाराष्ट्र में इन अमृत स्टेशनों का किया जाएगा उद्घाटन
महाराष्ट्र में जिन अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया जा रहा है उनमें आमगांव, चंदा किला, चिंचपोकली, देवलाली, धुले, केडगांव, लासलगांव, लोनंद जंक्शन, माटुंगा, मुर्तिजापुर जंक्शन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन, परेल, सावदा, शहाड, वडाला रोड शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश में इन अमृत स्टेशनों का किया जाएगा उद्घाटन
उत्तर प्रदेश में बलरामपुर, बरेली शहर, बिजनोर, फतेहाबाद, गोला गोकर्णनाथ, गोवर्धन, गोविंदपुरी, हाथरस सिटी, ईदगाह आगरा जंक्शन, इज्जतनगर, करछना, मैलानी जंक्शन, पुखरायां, रामघाट हॉल्ट, सहारनपुर जंक्शन, सिद्धार्थनगर, सुरेमनपुर, स्वामीनारायण छपिया, उझानी का उद्घाटन किया जाएगा.
तमिलनाडु में इन अमृत स्टेशनों का किया जाएगा उद्घाटन
तमिलनाडु में चिदंबरम, कुलितुरई, मन्नारगुडी, पोलूर, सामलपट्टी, श्रीरंगम, सेंट थॉमस माउंट, तिरुवन्नामलाई, वृद्धाचलम जंक्शन जैसे स्टेशन भी अमृत भारत स्टेशन योजना का हिस्सा हैं, जिसका उद्घाटन पीएम करेंगे.
गुजरात में इन अमृत स्टेशनों का किया जाएगा उद्घाटन
गुजरात में जिन अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया जा रहा है, वे हैं: डाकोर, डेरोल, हापा, जामवंतली, जामजोधपुर, कनालुस जंक्शन, करमसद, कोसांबा जंक्शन, लिंबडी, महुवा, मीठापुर, मोरबी, ओखा, पालीताना, राजुला जंक्शन, समाखियाली, सिहोर जंक्शन, उतरन कटनी साउथ, नर्मदापुरम, ओरछा, सिवनी, शाजापुर, मध्य प्रदेश में श्री धाम स्टेशनों का भी उद्घाटन किया जाएगा.
इस विजन के तहत प्रधानमंत्री 58 किलोमीटर लंबी चूरू-सादुलपुर रेल लाइन की नींव रखेंगे और सूरतगढ़-फलोदी (336 किलोमीटर), फुलेरा-डेगाना (109 किलोमीटर), उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किलोमीटर), फलोदी-जैसलमेर (157 किलोमीटर) और समदड़ी-बाड़मेर (129 किलोमीटर) सहित प्रमुख रेलवे खंडों के विद्युतीकरण को समर्पित करेंगे.
सड़क अवसंरचना के संदर्भ में प्रधानमंत्री नागरिक संपर्क बढ़ाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. इसमें पुष्कर में एनएच-58 पर तीन वाहन अंडरपास की नींव रखना, साथ ही एनएच-11 और एनएच-70 का चौड़ीकरण शामिल है. इसके अतिरिक्त, वह 4,850 करोड़ रुपये की लागत वाली सात प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को समर्पित करेंगे, जिनसे सैन्य गतिशीलता में सुधार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री की यात्रा स्वच्छ ऊर्जा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर भी जोर देगी. वह कई सौर ऊर्जा पहलों की आधारशिला रखेंगे. डीडवाना और कुचामन में सौर परियोजनाएं भी शुरू की जाएंगी. पावरग्रिड के सिरोही और मेवाड़ डिवीजनों के तहत ट्रांसमिशन सिस्टम ग्रिड कनेक्शन को बढ़ाने के लिए लॉन्च किए जाने वाले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं