विज्ञापन

भयमुक्त राज्य से लेकर घुसपैठियों पर एक्शन तक... बंगाल के लिए मोदी ने दी कौन-कौन सी गारंटी?

पीएम मोदी ने बंगाल में जीत के बाद राज्य को 'भयमुक्त' बनाने और घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन लेने की गारंटी दी है. उन्होंने बंगाल के लोगों से कई वादे किए हैं.

भयमुक्त राज्य से लेकर घुसपैठियों पर एक्शन तक... बंगाल के लिए मोदी ने दी कौन-कौन सी गारंटी?
  • पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी ने 207 सीटों के साथ सरकार बनाने की स्थिति हासिल की है
  • पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को भयमुक्त वातावरण और हिंसा समाप्ति की गारंटी दी है
  • पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू कर बंगालवासियों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल का सियासी समर बीजेपी ने जीत लिया है. पहली बार बंगाल की सत्ता बीजेपी के हाथों में होगी. अब तक के रूझानों में बीजेपी बंगाल में 207 सीटों पर आगे चल रही है. अब नतीजों में बहुत बदलाव होने की संभावना नहीं है. ऐसे में यह तय है कि बंगाल में बीजेपी का सीएम शपथ लेगा. बंगाल चुनाव के दोनों चरणों में बीजेपी ने पूरी ताकत झौंक दी थी. पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह तक कई दिनों तक बंगाल में डटे रहे. कई रैलियां और रोड शो किए. अब जब बीजेपी चुनाव जीत गई है, तो पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बंगाल की जनता को कुछ गारंटियां भी दीं.

पीएम मोदी ने बंगाल को क्या-क्या गारंटी दी?

भयमुक्त बंगाल: पीएम मोदी ने कहा कि 9 मई का दिन दूर नहीं है, हमारा संकल्प भी वही होना चाहिए. मन भयमुक्त हो और सिर ऊंचा हो. बीजेपी बंगाल में ऐसा भयमुक्त वातावरण बनाकर दिखाएगी ये मोदी की गारंटी है. उन्होंने कहा कि बंगाल की जीत 'भय पर भविष्य' और 'बदला नहीं, बदलाव' की जीत है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से राज्य में हिंसा के अंतहीन चक्र को हमेशा के लिए समाप्त करने की अपील की.

पहली कैबिनेट में आयुष्मान योजना होगी लागू: पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान वादा किया कि बंगाल में पहली कैबिनेट बैठक में ही आयुष्मान भारत योजना लागू होगी. इससे बंगाल के लोगों को 5 लाख रुपये तक फ्री इलाज मिल सकेगा.

महिलाओं की सुरक्षा और न्याय: पीएम मोदी ने बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने कहा कि बंगाल की बेटियां अब सुरक्षित महसूस करेंगी. उन्होंने कहा कि बंगाल में अब महिलाओं को सुरक्षा का माहौल मिलेगा.

घुसपैठ पर कार्रवाई और शरणार्थियों को हक: प्रधानमंत्री ने दोहराया कि घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा, जबकि शरणार्थियों को संविधान के तहत सभी अधिकार और सुविधाएं दी जाएंगी.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: बंगाल में बीजेपी 190 पार, भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी 3830 मतों के से आगे

बंगाल में नया सूर्योदय- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भले ही 4 मई की यह शाम ढल रही है, लेकिन बंगाल में एक नया सूर्योदय हुआ है. एक ऐसा सवेरा जिसका इंतजार पीढ़ियों ने किया है. आज से बंगाल के भविष्य की एक ऐसी यात्रा शुरू हो रही है, जहां विकास, अटूट विश्वास और नई उम्मीदें कदम से कदम मिलाकर चलेंगी. मैं आज हर बंगाल वासी को भरोसा देता हूं बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा दिन रात एक कर देगी. बंगाल में अब महिलाओं को सुरक्षा का माहौल मिलेगा. युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा.

यह भी पढ़ें: 'बंगाल विजय' के बाद धोती-कुर्ते में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, दिखा ये खास अंदाज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com