प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने कैबिनेट मंत्रियों से ऐसी योजना तैयार करने और उसे तीन मार्च को मंत्रिपरिषद की बैठक में पेश करने को कहा है, जिसका क्रियान्वयन व आकलन किया जा सके तथा वह स्पष्ट रूप से परिभाषित हो. सरकारी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह उल्लेखनीय है कि मोदी ने 21 फरवरी को अपने मंत्रिमंडल के सहकर्मियों को अगले 100 दिनों के लिए एक कार्य योजना तैयार करने को कहा था. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कार्य योजना तैयार करने से पहले वरिष्ठ नौकरशाहों जैसे अनुभवी लोगों, जमीनी स्तर पर काम करने वालों और अपने-अपने क्षेत्रों के विशेषज्ञों से व्यापक परामर्श करने को कहा है.
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने मंत्रियों और उनके मंत्रालयों से उस अवधि के एजेंडे पर मंथन करने को कहा है, जो अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनावों के बाद नई सरकार के कार्यभार संभालने से पहले की संभावित अवधि भी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि चुनाव प्रक्रिया के बीच सरकार का कामकाज जारी रहे और अगले 100 दिनों के लिए एजेंडा तैयार करने का उनका आह्वान इसी प्रयास का हिस्सा है.
PM मोदी को जीत का विश्वास
मोदी ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सत्ता में बने रहने को लेकर भी बार-बार विश्वास जताया है.
प्रधानमंत्री ने हाल में कहा था कि उन्होंने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए खाका तैयार करना शुरू कर दिया है और उन्हें 15 लाख से अधिक लोगों से सुझाव मिले हैं.
ये भी पढ़ें :
* भारत का युवा ही देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा : वाराणसी में बोले PM नरेंद्र मोदी
* VIDEO : ...जब वाराणसी में आधी रात निरीक्षण पर निकले PM मोदी, साथ में दिखे CM योगी
* गीता प्रेस और मुंशी प्रेमचंद की कर्मस्थली गोरखपुर में सालों से बज रहा है बीजेपी का डंका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं