विज्ञापन
11 minutes ago

JEE Mains Result 2026 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) JEE Main रिजल्ट 2026, 16  फरवरी यानी आज जारी होने वाला है.  जो कि Joint Entrance Examination की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होते ही यहां पर नतीजे का लिंक एक्टिव हो जाएगा.  National Testing Agency की ऑफिशियल अपडेट के मुताबिक, JEE Mains रिजल्ट 16 फरवरी को आएगा. NTA ने हाल ही में JEE Main की फाइनल आंसर भी जारी की थी. इस फाइनल आंसर की के अनुसार ही मार्क्स दिए जाएंगे. ये आंसर की JEE Main की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई थी.  पिछले साल के ट्रेंड को देखा जाए तो NTA आमतौर पर शाम के समय रिजल्ट जारी करता है.

JEE Mains Result 2026 Live Updates:

कहां जारी होगा JEE Main रिजल्ट?

JEE Main Result का इंतजार कर रहे तमाम छात्रों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in को फॉलो करते रहना चाहिए. यहीं रिजल्ट जारी किया जाएगा. 

JEE Main के बाद क्या होगा?

JEE Main का रिजल्ट जारी होने वाला है, अब सवाल है कि जेईई पास करने के बाद आगे क्या होगा. जिन छात्रों ने जेईई क्वालिफाई किया होगा, वो जेईई एडवांस के लिए एलिजिबल होंगे. वहीं इसी रिजल्ट के आधार पर छात्र इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं. 

JEE Main आंसर की कैसे कर सकते हैं चेक?

JEE Main आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं, इसके बाद JEE Main Final Answer Key 2026 पर क्लिक करें और यहां लॉगइन करने के बाद आप आंसर की देख सकते हैं. 

JEE Main रिजल्ट से पहले आएगी फाइनल आंसर की

जेईई मेन के रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है. रिजल्ट से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप इसे देख सकते हैं. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com