Rohit Sharma and Wasim Akram Hug During IND vs PAK Match: भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम ने 61 रन से इस मैच को जीत टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया. मैच से पहले कुछ ऐसा हुआ जिसने भारत और पाकिस्तान के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए आईसीसी ने ब्रैंड एंबेसडर घोषित किया है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम आईसीसी की कमेंट्री टीम में शामिल हैं.
Wasim Akram meets Hitman Rohit Sharma & ICC CEO Sanjog Gupta before India vs Pakistan at Colombo.
— MANU. (@IMManu_18) February 16, 2026
pic.twitter.com/kNv0Mbci6r
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले आईसीसी ने रोहित और अकरम को टी20 ट्रॉफी ले जाने की जिम्मेदारी दी थी. इस दौरान रोहित और वसीम अकरम एक-दूसरे को गले लगाते और हाथ मिलाते नजर आए. भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के इन दोनों दिग्गजों को एक दूसरे से गले मिलते और हाथ मिलाते देखना दोनों देशों के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए सुकून भरा पल था.
रोहित शर्मा को मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मिलते और उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हुए देखा गया था. वहीं मैच के दौरान वह आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह के साथ बैठे हुए नजर आए.
रोहित शर्मा भारतीय टीम के सफलतम कप्तानों में से एक रहे हैं. आईसीसी टूर्नामेंट में रोहित का रिकॉर्ड अविश्वसनीय रहा है. रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता था. भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दिलाने के बाद रोहित ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. वहीं 2025 में इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट फॉर्मेट से भी उन्होंने संन्यास ले लिया था.
पूर्व कप्तान वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रोहित ने कहा था कि वह देश के लिए वनडे विश्व कप 2027 खेलना और जीतना चाहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं