- दिल्ली में आयोजित हो रहे AI सम्मेलन में डेढ़ लाख से ज्यादा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं
- दिल्ली पुलिस ने इतने बड़े आयोजन के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं
- स्वाट कमांडो समेत ट्रैफिक पुलिस के 5 हजार जवानों को तैनात किया गया है
दिल्ली के भारत मंडपम में AI इंपैक्ट समिट की शुरुआत हो गई है. इस सम्मेलन के लिए के लिए सुरक्षा काफी चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया है. इस सम्मेलन में डेढ़ लाख से ज्यादा एक्सपर्ट हिस्सा ले रहे हैं. इस सम्मेलन में 12 से ज्यादा देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष या मंत्री शामिल हो रहे हैं. इसके अलावा दुनिया भर की आईटी कंपनियों के सीईओ भी इस AI इंपैक्ट सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं.
इतने बड़े सम्मेलन के लिए सुरक्षा की सख्त व्यवस्था की गई है. दिल्ली पुलिस ने आयोजन स्थल भारत मंडपम के आसपास तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. पूरे इलाके में करीब 20 हजार से ज्यादा दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है.
भारत मंडपम के आसपास स्वाट कमांडो की टीम भी तैनात की गई है. सुरक्षाबलों के मद्देनजर कई इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके अलावा एक कमांड सेंटर बनाया गया है ताकि चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सके. इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने AI सम्मेलन के कारण जाम नहीं लगे इसके लिए भी दिल्ली पुलिस ने इंतजाम किया है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के करीब 500 जवानों को स्मूथ ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है. एक स्पेशल सीपी रैंक के अधिकारी को AI सम्मेलन की सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर नोडल ऑफिसर बनाया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं