विज्ञापन

PM मोदी की अपील का असर, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे निजी विमान छोड़ एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने PM मोदी की ईंधन बचत अपील का पालन करते हुए निजी विमान छोड़ एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली यात्रा की. वे स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में हिस्सा लेने गए और पहले भी काफिला व हेलिकॉप्टर उपयोग कम कर चुके हैं.

PM मोदी की अपील का असर, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे निजी विमान छोड़ एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील को अमल में लाते हुए एक अहम पहल की है. आमतौर पर निजी विमान से यात्रा करने वाले शिंदे इस बार मुंबई से दिल्ली अपने तय दौरे के लिए एयर इंडिया की यात्री उड़ान से रवाना हुए. वे दोपहर 4 बजे की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे.

निजी विमान छोड़ आम उड़ान को दी प्राथमिकता

शिंदे का यह फैसला मौजूदा हालात में ईंधन बचत को बढ़ावा देने के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. इससे पहले भी उन्होंने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम की थी और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर दिया था.

यह भी पढ़ें- प्रफुल्ल पटेल और तटकरे का नाम गायब, प्रिंटिंग मिस्टेक या सुनेत्रा की पॉलिटिकल मिस्टेक? पवार कल दिखाएंगे पावर!

एयरपोर्ट पर लोगों से मुलाकात

मुंबई एयरपोर्ट पर शिंदे के साथ यात्रियों ने उत्साह के साथ मुलाकात की. कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जबकि कुछ ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपे. शिंदे ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए फ्लाइट के लिए बोर्डिंग की.

दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक में लेंगे हिस्सा

शिंदे दिल्ली में स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 की समीक्षा बैठक में शामिल होने जा रहे हैं, जो केंद्रीय शहरी विकास विभाग की ओर से आयोजित हो रही है. यह बैठक दो दिनों तक चलेगी.

PM की अपील के बाद लगातार पहल

गौरतलब है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ईंधन बचाने की अपील की थी. इसी के बाद महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मंत्रियों के लिए दिशा‑निर्देश जारी किए थे. शिंदे अब हेलिकॉप्टर और निजी विमान की बजाय आम साधनों को अपनाकर इस संदेश को आगे बढ़ा रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com