प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (Mohammed bin Zayed Al Nahyan) के बीच मंगलवार को यहां द्विपक्षीय बैठक हुई और इस दौरान कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए. यूएई के राष्ट्रपति वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन (Vibrant Gujarat Summit) के 10वें संस्करण में मुख्य अतिथि हैं, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर सम्मेलन केंद्र में करेंगे.
गुजरात के सूचना विभाग ने अपने आधिकारिक ‘एक्स' खाते पर पोस्ट किया, “संबंधों को मजबूती देते हुए! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की उपस्थिति में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए.”
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मोदी ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक का स्वागत किया और दोनों नेताओं ने शाम को एक रोड शो में भाग लिया.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स' पर साझा किया, “मित्रता के मजबूत बंधन की पुनः पुष्टि! एक विशेष भाव में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचने पर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक महामहिम मोहम्मद बिन जायद का गर्मजोशी से स्वागत किया. महामहिम मोहम्मद बिन जायद 10वें वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के मुख्य अतिथि हैं.”
प्रधानमंत्री मोदी आज वीजीजीएस के 10वें संस्करण का उद्घाटन करने वाले हैं, जहां यूएई के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे.
इससे पहले दिन में, मोदी ने तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता और मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप जैसिंटो न्यूसी के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं, इसके बाद महात्मा मंदिर में शीर्ष वैश्विक निगमों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ बैठक की.
अपराह्न करीब तीन बजे प्रधानमंत्री ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल व्यापार शो का उद्घाटन किया.
ये भी पढ़ें :
* VIDEO : फिर दिखी दोस्ती, PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति के साथ अहमदाबाद में किया मेगा रोड शो
* "राहुल गांधी से ज्यादा लोकप्रिय PM मोदी" वाले बयान से संकट में कार्ति चिदंबरम, पार्टी ने दिया नोटिस
* मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को भारी पड़ सकता है भारत से विवाद, अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं