संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत दौरे के लिए मंगलवार शाम को अहमदाबाद पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यूएई के राष्ट्रपति का स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेताओं ने हवाईअड्डे से शुरू होकर तीन किलोमीटर लंबे रास्ते पर रोड शो किया. इसका समापन इंदिरा ब्रिज पर हुआ, जो अहमदाबाद को गांधीनगर से जोड़ता है. अधिकारियों ने बताया कि ब्रिज सर्कल से दोनों गांधीनगर में अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए.
जिन रास्तों से दोनों नेताओं ने रोड शो किया, उस पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच भी बनाए गए थे.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
#WATCH गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान रोड शो कर रहे हैं। pic.twitter.com/WNkDSt9rHr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2024
पीएम मोदी ने अहमदाबाद में 10वें वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन की पूर्व-संध्या पर मंगलवार को ‘वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक व्यापार प्रदर्शनी-2024' का उद्घाटन किया. ये वैश्विक प्रदर्शनी गुजरात की राजधानी गांधीनगर में हेलीपैड ग्राउंड प्रदर्शनी केंद्र के कई हॉल में लगाई गई है. इसका कुल क्षेत्रफल करीब दो लाख वर्ग मीटर है.
#WATCH गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने रोड शो किया। pic.twitter.com/GpIkdQQ8Ne
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2024
प्रदर्शनी में कुल 20 देश शिरकत कर रहे हैं. इसकी शुरुआत वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुई है. इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी अपराह्न तीन बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ प्रदर्शनी में लगे कई स्टाल को देखा.
Welcome to India my brother, HH @MohamedBinZayed. It's an honour to have you visit us. pic.twitter.com/Oj7zslR5oq
— Narendra Modi (@narendramodi) January 9, 2024
इसमें शोध क्षेत्र से जुड़े करीब 1,000 स्टॉल लगाए गए हैं. इसमें कुल 13 हॉल हैं जो ‘मेक इन गुजरात' और ‘आत्मनिर्भर भारत' जैसे 13 अलग-अलग विषयों पर केंद्रित हैं. प्रदर्शनी में महिला सशक्तीकरण, एमएसएमई विकास, नई प्रौद्योगिकी, हरित और स्मार्ट बुनियादी ढांचे और टिकाऊ ऊर्जा पर खास ध्यान दिया गया है. प्रदर्शनी बुधवार और गुरुवार को कारोबारों के लिए खुली रहेगी, जबकि आम जनता के लिए ये उसके बाद दो दिन खुलेगी.
इसके पहले दिन में प्रधानमंत्री मोदी ने निवेशक सम्मेलन के आयोजन स्थल 'महात्मा गांधी मंदिर' में मोजाम्बिक, तिमोर एवं तिमोर-लेस्ते के राष्ट्राध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. उन्होंने कई वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ भी बैठक की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं