- भारत और मालदीव के बीच रिश्ते लगातार बिगड़ते जा रहे हैं
- मालदीव के रिश्ते हाल के दिनों में चीन के साथ मजबूत हुए हैं
- मालदीव के पर्यटन के लिए भारतीय पर्यटक महत्वपूर्ण हैं
अपने ही कुछ मंत्रियों के बयानों की वजह से छोटे से देश मालदीव में बड़ा राजनीतिक घमासान मचा है. भारत के प्रधानमंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले अपने तीन उप मंत्रियों को मालदीव (Maldives) सरकार ने निलंबित तो कर दिया लेकिन ये तूफ़ान अभी थमने का नाम नहीं ले रहा. भारत ने अपनी तरफ़ से नाराज़गी जतायी है, मालदीव से उच्चायुक्त को तलब कर भारत की तरफ से आपत्ति जतायी गई. और अब मालदीव के भीतर ही मुइज्जू सरकार घिर गई है.
राष्ट्रपति मुइज्जू को हटाने की मांग
संसद में विपक्षी दल के नेता अली अज़ीम ने राष्ट्रपति मुइज्जू (President Muizzu) को हटाने की मांग कर दी है. इसके लिए उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव लाने की सिफ़ारिश की है. मुइज्जू पर ये आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने जब ये पूरा विवाद चल रहा था तब समय से हस्तक्षेप नहीं किया, कार्रवाई नहीं की जिससे भारत के साथ संबंध बिगड़े हैं. मुइज्जू फिलहाल चीन की यात्रा पर हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
हालांकि ये भी जानकारी आ रही है कि उनका भारत दौरा भी प्रस्तावित है. इसका अनुरोध पहले ही आ गया है. इस विवाद के बाद उनके जल्द भारत दौरे का दबाव बढ़ गया है ताकि संबंधों में आयी खटास को कम किया जा सके.
मालदीव के लिए भारत से रिश्ते बेहद जरूरी
मालदीव में भारतीय सेना की तैनाती ख़त्म करने का फरमान और हाइड्रोग्राफ़ी समझौता रोक कर उन्होंने अपनी ‘इंडिया आउट' नीति पर चलने का रवैया दिखाया है. चीन से बेशक वो नज़दीकी दिखा रहे हों लेकिन समय-असमय भारत ही सबसे पहले मालदीव के काम आता है. पुराने संबंधों की वजह से भी और सबसे पास स्थिति बड़े देश के तौर पर भी मदद भेजता है. ये व्यवहारिकता मुइज्जू को जल्द समझ में आ जाएगी ऐसा जानकारों का मानना है.
मालदीव में टूरिज्म सेक्टर चिंता में
भारतीय सैलानियों ने जिस तरह से मालदीव की बुकिंग कैंसिल करानी शुरु की है उससे मालदीव के टूरिज़्म सेक्टर बहुत चिंता में है. आर्थिक मार सबसे बड़ी मार होती है और टूरिस्ट आधारित अर्थव्यवस्था वाला मालदीव इसे समझता है क्योंकि पिछले साल सबसे अधिक टूरिस्ट भारत से ही गए. क़रीब दो लाख दस हज़ार.
मालदीव के नेताओं पर दिख रहा है दबाव
मालदीव से एक और अहम जानकारी है कि यहां के एक सांसद मिकेल नसीम ने संसद से अनुरोध किया है कि इस पूरे मामले में तुरंत कार्रवाई करने में नाकाम रहे विदेश मंत्री को तलब किया जाए. इन्होंने संसदीय समिति में औपचारिक अर्जी भी दाखिल की है कि जिन मंत्रियों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां की उनको भी तलब किया जाए और उनसे इस बाबत सवाल जवाब किया जाए. इस बीच आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक उप मंत्री मेज़ूम माजिद ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया है. ये सब बताता है कि भारत सरकार और पीएम मोदी के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले नेता किस तरह से घिर गए हैं. हालात यहां तक पहुंच गई है कि मुइज्जू को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने तक की बात कर दी गई है.
ये भी पढ़ें-:
- "पति से तनावपूर्ण रिश्ते, तलाक...": इस वजह से सूचना सेठ ने की 4 साल के बेटे की हत्या! पुलिस को शक
- नौकरी के बदले जमीन घोटाले में ED की चार्जशीट में राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव का नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं