कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सेना में भर्ती की नयी अग्निपथ योजना (Agnipath yojna) को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह अपने ‘मित्रों' को ‘दौलतवीर' बना रहे हैं, जबकि युवाओं को चार साल के ठेके पर ‘अग्निवीर' बना रहे हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री अपने ‘मित्रों' को 50 साल के लिए देश के एयरपोर्ट देकर 'दौलतवीर' और युवाओं को सिर्फ़ 4 साल के ठेके पर 'अग्निवीर' बना रहे हैं. आज देश भर में कांग्रेस पार्टी ‘अग्निपथ' के ख़िलाफ़ सत्याग्रह कर रही है. जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलता, ये सत्याग्रह नहीं रुकेगा. ''
प्रधानमंत्री अपने ‘मित्रों' को 50 साल के लिए देश के एयरपोर्ट देकर 'दौलतवीर' और युवाओं को सिर्फ़ 4 साल के ठेके पर 'अग्निवीर' बना रहे हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 27, 2022
आज देश भर में कांग्रेस पार्टी ‘अग्निपथ' के ख़िलाफ़ #SatyagrahaForYouth कर रही है। जब तक युवाओं को इंसाफ़ नहीं मिलता, ये सत्याग्रह नहीं रुकेगा।
गौरतलब है कि 14 जून को अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए थे. इस योजना के तहत साढ़े 17 से 21 वर्ष के युवाओं को चार वर्ष के अनुबंध के आधार पर सेना में भर्ती किए जाने का प्रावधान है. चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद उनमें से 25 प्रतिशत को नियमित सेवा के लिए चुना जाएगा. वर्ष 2022 के लिए आवेदकों की ऊपरी आयु सीमा बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी गई है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं