Fuel Price Today : देश में लगभग आधे महीनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पिछले 16 दिनों से लगातार ईंधन तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि पिछले महीने फरवरी में कुल 14 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए थे. हालांकि, दाम न बढ़ने की स्थिति में भी तेल के दाम अपने रिकॉर्ड स्तर पर हैं.
साल के पहले दो महीनों में ही पेट्रोल 4.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 4.99 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. देश में मध्य प्रदेश के अनूपपुर और राजस्थान के श्री गंगानगर में पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार चले गए थे, यहां प्रीमियम पेट्रोल पहले ही महंगा बिक रहा था. ये दोनों राज्य ईंधन तेल पर सबसे ज्यादा वैट लगाते हैं.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
आखिरी बार दाम 27 फरवरी, 2021 को बढ़ाए गए थे. इसके अनुसार, देश में अभी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 91.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.47 रुपये लीटर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 97.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.60 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. देश के शीर्ष प्रमुख चार महानगरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई- में सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 91.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.35 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 93.11 रुपये लीटर जबकि डीजल 86.45 रुपये प्रति लीटर पर है.
अपने शहर में चेक करें फ्यूल का रेट
देश में हर रोज सुबह 6 बजे तेल के दामों को रिवाइज़ किया जाता है क्योंकि क्रूड ऑयल की कीमतों और विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं.
आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड.
अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं