प्रियंका के बेटे की खींची प्रोटेस्ट की तस्वीरों को प्रदर्शनी से हटाया, रेहान वाड्रा बोले- अधिकारियों ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

  • 3:11
  • प्रकाशित: अक्टूबर 22, 2026

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में राजस्थान सरकार द्वारा संचालित 'बीकानेर हाउस'  ने उन्हें अपनी प्रदर्शनी 'नो आइडिया इज फाइनल' से ज्‍यादातर तस्वीरें हटाने के लिए कहा. रेहान वाड्रा ने बताया कि उनसे कहा गया था कि वे प्रदर्शनी से 105 में से 75 तस्वीरें हटा दें, वरना प्रदर्शनी रद्द कर दी जाएगी. इनमें दो ऐसी तस्वीरें थीं जिनमें तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) दिख रहा था. उन्होंने शुरुआत में खासकर उन दो तस्वीरों को हटाने से मना कर दिया था. रेहान वाड्रा ने NDTV को बताया कि जब वे कार्यक्रम स्थल से बाहर गए, तो बीकानेर हाउस के कर्मचारियों ने उन दो तस्वीरों में से एक को हटा दिया. कुल मिलाकर, 74 तस्वीरें हटानी पड़ीं.

संबंधित वीडियो