विज्ञापन

बदल गई अखिलेश-डिंपल की सीटें, DMK के लिए भी अलग व्यवस्था... विशेष सत्र से पहले लोकसभा में 97 सांसद इधर से उधर

लोकसभा में बैठने की व्यवस्था केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं होती, बल्कि यह राजनीतिक समीकरणों और दलों की रणनीतिक स्थिति को भी दर्शाती है. ऐसे में डीएमके सांसदों का इंडिया ब्लॉक के सांसदों से अलग बैठना संसद के आगामी विशेष सत्र के दौरान राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

बदल गई अखिलेश-डिंपल की सीटें, DMK के लिए भी अलग व्यवस्था... विशेष सत्र से पहले लोकसभा में 97 सांसद इधर से उधर
लोकसभा में 97 सांसदों के बैठने की व्यवस्था बदली गई
AI Image
  • लोकसभा सचिवालय ने संसद के विशेष सत्र से पहले सांसदों की बैठने की व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है
  • डीएमके के सांसदों को नए ब्लॉक में एक साथ अलग से बैठने के लिए सीटें आवंटित की गई हैं
  • समाजवादी पार्टी, एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के सहयोगी दलों के सांसदों की भी सीटें बदली गई हैं
नई दिल्ली:

सोमवार से बुलाए गए संसद के विशेष सत्र से पहले लोकसभा सचिवालय ने सदन में सांसदों की बैठने की व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है. जारी सर्कुलर के अनुसार डीएमके के सांसदों को नई सीटें आवंटित की गई हैं और अब वे इंडिया ब्लॉक के अन्य दलों के सांसदों से अलग बैठेंगे. इसके साथ ही समाजवादी पार्टी, एनसीपी (शरद पवार गुट), शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और कांग्रेस के सहयोगी दलों के कुछ सांसदों की सीटों में भी बदलाव किया गया है.

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी सर्कुलर में कुल 97 सांसदों के सीट नंबर फिर से आवंटित किए गए हैं. इसमें डीएमके की सांसद कनिमोझी करुणानिधि, टी.आर. बालू, ए. राजा, दयानिधि मारन समेत पार्टी के कई सांसदों को एक साथ नए ब्लॉक में सीटें दी गई हैं. माना जा रहा है कि यह बदलाव डीएमके की उस मांग के बाद किया गया है, जिसमें पार्टी ने लोकसभा में अपने सांसदों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था करने को कहा था.

Add image caption here

Photo Credit: Sansad TV

राजनीतिक स्तर पर डीएमके और कांग्रेस के रास्ते अलग होने के बाद पार्टी सदन में भी अपनी अलग पहचान चाहती थी. इसी के मद्देनजर लोकसभा सचिवालय ने सीटों के पुनर्गठन का फैसला किया.

नई व्यवस्था में डीएमके के सांसदों को एक समूह के रूप में नई पंक्तियों में स्थानांतरित किया गया है. कनिमोझी करुणानिधि को सीट संख्या 357, टी.आर. बालू को 355 और ए. राजा को 356 आवंटित की गई है. वहीं पार्टी के अन्य सांसदों को भी आसपास की सीटों पर स्थान दिया गया है.

सीटों के इस फिर से बंटवारे का असर केवल डीएमके तक सीमित नहीं है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख सांसदों, जिनमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, अफजाल अंसारी, धर्मेंद्र यादव और अन्य सदस्य शामिल हैं, उनकी सीटें भी बदली गई हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा एनसीपी (शरद पवार गुट) की सुप्रिया सुले, कांग्रेस समर्थित सहयोगी दलों के कुछ सांसदों और उद्धव ठाकरे खेमे के नेताओं को भी नई सीटें आवंटित की गई हैं. इससे विपक्षी सांसदों की मौजूदा बैठने की व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

लोकसभा में बैठने की व्यवस्था केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं होती, बल्कि यह राजनीतिक समीकरणों और दलों की रणनीतिक स्थिति को भी दर्शाती है. ऐसे में डीएमके सांसदों का इंडिया ब्लॉक के सांसदों से अलग बैठना संसद के आगामी विशेष सत्र के दौरान राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

सोमवार से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें सरकार महिला आरक्षण लागू करने को परिसीमन से जोड़ने वाले संविधान संशोधन विधेयक को फिर से पेश करेगी.

इसे भी पढ़ें: 'क्या ये पीठ में छुरा घोंपने जैसा नहीं है?', प्रकाश राज का स्टालिन पर निशाना, परिसीमन बिल के समर्थन पर उठाए सवाल

इसे भी पढ़ें: UP, बिहार, महाराष्ट्र... लोकसभा में सिर्फ 6 राज्यों से होंगी 400 से ज्यादा सीटें, परिसीमन से क्या बदलेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parliament Special Session, Lok Sabha MP, INDIA Bloc, Seating Arrangements, Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com