विज्ञापन
6 seconds ago

संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होने वाला है. परिसीमन बिल और महिला आरक्षण को लेकर एक बार फिर सदन में गहमागहमी होने के आसार हैं. विपक्ष परिसीमन बिल के मुद्दे पर लगातार नाराजगी जता रहा है और सरकार पर तंज कस रहा है. कांग्रेस कह रही है कि सरकार विशेष सत्र बुलाकर भद्दा मजाक कर रही है, परिसीमन पर सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए.संसद के विशेष सत्र में केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में नया संविधान संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी में है. इस विधेयक का मकसद महिलाओं को विधायिकाओं में एक-तिहाई आरक्षण देने के लिए लोकसभा में प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करना है.झारखंड में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. वहीं दिल्ली के शाहदरा में एक ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट में आग लगने से चार लोगों की जान चली गई. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां जानें....

ये भी पढें-IMD का अलर्ट, अगले 2 दिनों में पड़ेगी भीषण ठंड, दिल्ली से यूपी तक घना कोहरा, राजस्थान का फतेहपुर सबसे ठंडा

ये भी पढ़ें-UP, बिहार, महाराष्ट्र... लोकसभा में सिर्फ 6 राज्यों से होंगी 400 से ज्यादा सीटें, परिसीमन से क्या बदलेगा

ALL LIVE UPDATES HERE...

आंध्र प्रदेश पंचायत चुनाव: कुरनूल, अनंतपुर और कडप्पा में झड़पें

आंध्र प्रदेश के कुरनूल क्षेत्र में ग्राम पंचायत चुनावों के दूसरे चरण के दौरान कई जगहों पर हिंसा और तनाव देखने को मिला. यहां टीडीपी और वाईएसआरसीपी समर्थकों के बीच झड़पें हुईं, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.

 

अदाणी अहमदाबाद मैराथन के 10वें संस्करण को हरी झंडी

गुजरात में एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने अदाणी अहमदाबाद मैराथन के 10वें संस्करण को हरी झंडी दिखाई. अदाणी  एंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक प्रणव अदाणी भी इस मौके पर मौजूद थे.

परिसीमन बिल पास होने से लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर होंगी 816

परिसीमन बिल पास होने के बाद भारत में लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर 816 हो जाएगी.  राज्यों में भी विधानसभा की सीटें 50 फीसदी तक बढ़ जाएगी. 

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पास कराने की तैयारी

संसद के विशेष सत्र में सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पास करवा सकती है. इस बिल पर कई विपक्षी दलों ने सरकार को समर्थन देने का ऐलान पहले ही कर दिया है.

संसद के विशेष सत्र पर क्या बोले तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता  तेजस्वी यादव ने अनुमान जताया है कि संसद का आगामी विशेष सत्र कई राज्यों में कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर बुलाया गया हो सकता है.

संसद का विशेष सत्र चल से शुरू

केंद्र सरकार ने 30 नवंबर से चार दिन का संसद का विशेष सत्र बुलाया है. इस दौरान सभी विपक्षी सांसदों का समर्थन मांगा गया है. हालांकि विपक्ष सरकार के इस कदम से नाराज है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parliament Special Session, Delimitation Bill, Women Reservation Bill 2026, PM Modi, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com