विज्ञापन
10 minutes ago

बजट सत्र के बीच आज लोकसभा का माहौल बेहद अहम रहने वाला है. सूत्रों के मुताबिक लोकसभा में बजट 2026-27 पर चल रही सामान्य चर्चा के दौरान राहुल गांधी आज दोपहर करीब 12 बजे बोल सकते हैं.

ट्रेड डील पर सरकार को घेरने की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी अपने भाषण में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा कर सकते हैं. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उनके भाषण के वक्त जो हंगामा शुरू हुआ था, वह कल जाकर खत्म हुआ है, जिससे आज उनके बोलने का रास्ता साफ हुआ है.

यह भी पढ़ें- भारत में हेल्थ पर खर्च क्यों इतना कम? वन नेशन वन मेडिकल ट्रीटमेंट की मांग करते हुए राघव चड्ढा का सवाल

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

इसी बीच कल एक और महत्वपूर्ण राजनीतिक हलचल देखने को मिली. कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है.

मूल ड्राफ्ट में तारीख की गलती पकड़ में आने के बाद जयराम रमेश द्वारा तैयार नोटिस को सुधारकर दोबारा पेश किया गया. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किए, ताकि नेता प्रतिपक्ष के पद की संसदीय गरिमा और परंपराओं का ध्यान रखा जा सके.

इससे पहले जब राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश हुआ था, तब भी मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी ने हस्ताक्षर नहीं किए थे.

सुनेत्रा पवार आज राज्यसभा से इस्तीफा देंगी

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार आज राज्यसभा से इस्तीफा देंगी. आज सुबह सुनेत्रा पवार गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगी.

यह भी पढ़ें- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का बड़ा फैसला, अविश्वास प्रस्ताव पर फैसले तक सदन में नहीं जाएंगे

लोकसभा का आज का एजेंडा: क्या-क्या होगा

सबसे महत्वपूर्ण: बजट 2026–27 पर आगे की सामान्य चर्चा

यहीं पर राहुल गांधी के बोलने की संभावना है, जो आज के सत्र का सबसे बड़ा राजनीतिक आकर्षण माना जा रहा है.

आज की कार्यवाही क्यों अहम?

संसद में कई दिनों से जारी गतिरोध कल खत्म हुआ है. विपक्ष और सरकार आमने-सामने की मुद्रा में हैं. कांग्रेस का अविश्वास नोटिस माहौल को और गरम कर सकता है. राहुल गांधी के भाषण से बजट बहस में नई धार आने की उम्मीद है.

आज लोकसभा में बजट पर बोलेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा में बजट पर आज 12 बजे के करीब बोलेंगे. कल विपक्षी दलों की बैठक में राहुल गांधी ने खुद सुझाव दिया कि बजट पर पहले विपक्षी दलों को मौका मिलना चाहिए.

राहुल गांधी को आशंका थी कि उनके भाषण के दौरान फिर से हंगामा हो सकता है. ऐसे में उन्होंने ख़ुद तय किया कि वो अगले दिन बोलेंगे. 

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी भारत-अमेरिका ट्रेड डील के मुद्दे पर सरकार को घेर सकते हैं. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण के दौरान लोकसभा में गतिरोध शुरू हुआ था जो कल टूटा था.

सुनेत्रा पवार आज राज्यसभा से इस्तीफा देंगी

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार आज राज्यसभा से इस्तीफा देंगी. आज सुबह सुनेत्रा पवार गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगी.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com