विज्ञापन

DA Hike: सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया, GAIL-BHEL से NTPC, IRCTC तक, इन 32+ कंपनियों में कर्मियों की बढ़ जाएगी सैलरी

Govt Employees DA Hike: सरकार ने CPSE कर्मियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. 2017 वेतनमान के तहत 60,000 के बेसिक पे वाले कर्मियों को अब DA के तौर पर 33,420 रुपये मिलेंगे. किन कर्मियों को फायदा होगा और कितना... जानने के लिए खबर पढ़ें, डिटेल में.

DA Hike: सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया, GAIL-BHEL से NTPC, IRCTC तक, इन 32+ कंपनियों में कर्मियों की बढ़ जाएगी सैलरी
DA Hike News: जानिए किन कर्मियों का महंगाई भत्ता सरकार ने बढ़ाया
Source: NDTV Graphics/PTI/Canva

Govt Announces DA Hike: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई में होने वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है. उन्‍हें महगाई भत्ते में 2 से 3 फीसदी बढ़ोतरी की उम्‍मीद है. इस बीच सरकार ने CPSE कर्मियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. यानी उनकी सैलरी में इजाफा होने वाला है. बढ़ती महंगाई को देखते हुए ये फैसला लिया गया है, ताकि कर्मियों के मासिक बजट पर महंगाई का कम असर पड़े.  

दरअसल, केंद्र सरकार के अधीन लोक उद्यम विभाग ने इंडस्ट्रियल इंडस्ट्रियल डियरनेस अलाउंस यानी औद्योगिक महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है और IDA की नई दरें जारी कर दी है.CPSE यानी केंद्र सरकार के स्‍वामित्‍व वाली कंपनियों के अधिकारियों और गैर-यूनियन पर्यवेक्षकों को इस DA बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा. 

किन कर्मियों को अब कितना मिलेगा महंगाई भत्ता?

केंद्रीय लोक उद्यम विभाग के नोटिफिकेशन के मुताबिक 1987, 1997, 2007 और 2017 वेतनमान के अंतर्गत आने वाले CPSE कर्मियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है. AICPI यानी अखिल भारतीय भारतीय उपभोक्‍ता मूल्‍य सूचकांक (All India Consumer Price Index) के आधार पर ये बढ़ोतर की गई है. 

  1. 1987 वेतनमान कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 18,298 रुपये तय किया गया है
  2. 1997 वेतनमान कर्मियों के लिए महंगाई भत्ता 476.9% कर दिया गया है 
  3. 2007 वेतनमान कर्मियों के लिए महंगाई भत्ता 241.7% कर दिया गया है 
  4. 2017 वेतनमान कर्मियों के महंगाई भत्ता बढ़ाकर 55.7% कर दिया गया है

इन कंपनियों के कर्मियों को होगा फायदा 

CPSE कंपनियों को आप नाम से खूब जानते होंगे! CPSE का मतलब देश में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों से है. इनमें एनर्जी, तेल और गैस, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, कोयला, बिजली, इस्‍पात और वित्तीय सेवाओं की सरकारी कंपनियों के अधिकारी और गैर-यूनियन कर्मी आते हैं. इनमें गेल, भेल जैसी महारत्‍न कंपनियां भी हैं, HAL और MTNL जैसी नवरत्न कंपनियां भी हैं और IRCTC, रेलटेल जैसी मिनी रत्‍न कंपनियां भी शामिल हैं.

महारत्न कंपनियां (Maharatna CPSEs)

ये शीर्ष स्तर की कंपनियां हैं जिन्हें सरकार से सबसे अधिक वित्तीय स्वायत्तता प्राप्त है. 

  • BHEL: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
  • BPCL: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • CIL: कोल इंडिया लिमिटेड
  • GAIL: गेल (इंडिया) लिमिटेड
  • HPCL: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • IOCL: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • NTPC: एनटीपीसी लिमिटेड
  • ONGC: तेल और प्राकृतिक गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • POWERGRID: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
  • SAIL: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड
  • PFC: पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन
  • REC: आरईसी लिमिटेड
  • OIL: ऑयल इंडिया लिमिटेड

नवरत्न कंपनियां (Navratna CPSEs)

ये कंपनियां भी केंद्र के अधीन बड़े स्तर पर काम करती हैं और DA हाइक का फायदा इनके कर्मियों को भी मिलेगा. 

  • BEL: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
  • CONCOR: कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
  • HAL: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
  • MTNL: महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड
  • NBCC: एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड
  • NMDC: एनएमडीसी लिमिटेड
  • NLC: एनएलसी इंडिया लिमिटेड
  • NALCO: नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड
  • RINL: राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड
  • RITES: राइट्स लिमिटेड
  • RVNL: रेल विकास निगम लिमिटेड
  • SCI: शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड

प्रमुख मिनीरत्न कंपनियां (Miniratna CPSEs)

मिनीरत्न कैटगरी के तहत दो तरह (श्रेणी-I और श्रेणी-II) की कंपनियां आती हैं. इन कर्मियों को भी अब बढ़ी हुई दर से डीए दिया जाएगा. 

  • IRCTC: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन
  • AAI: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण
  • NHPC: एनएचपीसी लिमिटेड
  • SJVN: एसजेवीएन लिमिटेड
  • Cochin Shipyard: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड
  • RailTel: रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
  • HMT: एचएमटी (इंटरनेशनल) लिमिटेड
  • CCI: सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड 
Add image caption here

सैलरी कितनी बढ़ जाएगी? 

DA Hike यानी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का सीधा मतलब है, सैलरी में बढ़ोतरी. समय-समय पर ऑल इंडिया कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स के आधार पर इन कर्मियों का इंडस्ट्रियल डियरनेस अलाउंस बढ़ाया जाता है और समय-समय पर सैलरी में भी बदलाव देखने को मिलता है. 

अब अगर मान लें कि 2017 वेतनमान वाले किसी कर्मी की बेसिक सैलरी 60,000 रुपये है तो 55.7% की दर से उसे महंगाई भत्ते के तौर पर करीब 33,420 रुपये मिलेंगे. बेसिक में जोड़ दें तो उसे 93,420 रुपये मिलेंगे. अन्‍य भत्ते अलग से मिलेंगे. 

वहीं, 2007 वेतनमान के किसी कर्मचारी का बेसिक पे अगर 15,000 रुपये है, तो 241.7%  की दर से उसे महंगाई भत्ते के तौर पर करीब 33,255 रुपये मिलेंगे. बेसिक में जोड़ दें तो उसे 51,255 रुपये मिलेंगे. अन्‍य भत्ते अलग से मिलेंगे. 

ये भी पढ़ें: EPFO का AI बॉट जल्‍द आ रहा, WhatsApp पर मिलेंगी PF क्लेम स्टेटस और ब्याज क्रेडिट समेत ये 7 सुविधाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DA Hike, DA Hike Announcement, CPSE Employees, Salary Hike Calculator, Good News For Central Govt Employees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com