विज्ञापन

अब सीधे पीएम मोदी ने दिया भरोसा- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक मामले में फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के फैसले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है. पीएम मोदी ने लिखा हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

पीएम मोदी ने किया ट्वीट
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक मामले में फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की बात कही है.
  • पीएम मोदी ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है.
  • पीएम मोदी ने लिखा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पेपर लीक के मामले में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक में शामिल आरोपियों को कड़ी और सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेगी. पीएम ने सभी संबंधित विभागों को मामले में अहम कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि युवाओं का हित सबसे ऊपर है. इससे खिलावड़ करने वालों को सख्त सजा मिलेगी.

पेपर लीक में शामिल लोगों मिलेगी सजा: पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक को लेकर फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा 'हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है!. हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है. संबंधित अधिकारियों और अधिकारियों को इस बारे में सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है. यह छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हमारे कदमों की सीरीज जारी है. जो लोग हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. 

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि सभी आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा. फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पीएम मोदी का यह ऐलान छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है. 

संसद के मॉनसून सत्र का आज चौथा दिन 

संसद के मॉनसून सत्र का आज चौथा दिन है. इस बीच पीएम मोदी ने ट्वीट करके पेपर लीक मामले में फास्ट-ट्रैक बनाने का फैसला किया है. संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में तुरंत काम करने के निर्देश दिए गए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP News, PM Narendra Modi, Rahul Gandhi, PM Modi Tweet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com