बजट सत्र के बीच आज लोकसभा में भरपूर हंगामा देखने को मिला. लोकसभा में बजट 2026-27 पर चल रही सामान्य चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को जमकर घेरा. राहुल ने बजट और टैरिफ डील के मुद्दे पर सरकार को घेरा. अब लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब दे रही हैं निर्मला सीतारमण. फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा, “हम पशुपालन और मछली पालन पर भी ज़ोर दे रहे हैं ताकि हर ज़िले में वेटेरिनरी सर्जन, हॉस्पिटल और टेस्टिंग लैब जैसी सुविधाएं हों. इससे यह पक्का होगा कि सभी ग्रामीण इलाकों में पशुपालन को प्राथमिकता दी जाए. यह नदियों के किनारे सरोवरों और वॉटरवे को ठीक करने के लिए दिए जा रहे फंड के साथ है, ताकि देश के सभी मिनरल से भरपूर हिस्सों को कवर करते हुए और उन्हें पारादीप और धामरा पोर्ट से जोड़ते हुए शिपबिल्डिंग और बोट-बिल्डिंग को डेवलप किया जा सके.
लोकसभा में केंद्र सरकार की अमेरिका संग टैरिफ डील और बजट को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि एआई से एक खतरनाक दुनिया दिख रही है. देश के 140 करोड़ लोगों के सामने नया चैलेंज है. डॉलर का भी हथियार की तरह उपयोग हो रहा है. एनर्जी का भी वेपनाइजेशन हो रहा है. बजट में इन जरूरी चीजों के लिए कोई प्रावधान नहीं है. बजट में डेटा से जुड़ा कुछ भी नहीं. उन्होंने कहा कि अमेरिका को सुपर पावर बने रहना है, डॉलर का वर्चस्व बनाए रखना है, तो उसमें भारतीय डेटा की अहम भूमिका है. यह हमारी मजबूती है. डेटा महत्वपूर्ण है. इस डील में क्या हुआ.
अगर हम टैरिफ डील करते तो बात डेटा पर होती- राहुल
राहुल ने कहा कि प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ अगर हम नेगोशिएट करते, तो पहली बात डेटा पर होती. हम कहते कि अगर आप डॉलर प्रोटेक्ट करना चाहते हैं, तो हमारे हित सबसे ऊपर हैं. हम इस तरह से डील नहीं करते कि हम आपके सर्वेंट हैं. दूसरी डील एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर होती और तीसरी चीज होती एग्रीकल्चर वोट बेस की. हम किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करते. राहुल गांधी ने कहा कि हम पाकिस्तान के बराबर नहीं हैं. हम डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करते. अमेरिका को केवल भारत का डेटा चाहिए. डॉलर बचाने के लिए डेटा चाहिए.
यह भी पढ़ें- भारत में हेल्थ पर खर्च क्यों इतना कम? वन नेशन वन मेडिकल ट्रीटमेंट की मांग करते हुए राघव चड्ढा का सवाल
स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
बता दें कि कल एक और महत्वपूर्ण राजनीतिक हलचल देखने को मिली. कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है.
मूल ड्राफ्ट में तारीख की गलती पकड़ में आने के बाद जयराम रमेश द्वारा तैयार नोटिस को सुधारकर दोबारा पेश किया गया. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किए, ताकि नेता प्रतिपक्ष के पद की संसदीय गरिमा और परंपराओं का ध्यान रखा जा सके.
इससे पहले जब राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश हुआ था, तब भी मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी ने हस्ताक्षर नहीं किए थे.
कांग्रेस ने किसानों पर सरेंडर किया था... निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों पर सरेंडर किया था और सरेंडर करने वाली कांग्रेस सलाह ना दें. PM मोदी पर सरेंडर करने का आरोप झूठा है. कांग्रेस सरकार ने समझौता किया था. PM मोदी के फैसले से किसान हितों की सुरक्षा हुई. भारत को बेचने वाला कोई पैदा नहीं हुआ. WTO में कांग्रेस ने सरेंडर किया था. 2013 में कांग्रेस ने सरेंडर किया था.
हम पशुपालन और मछली पालन पर भी ज़ोर दे रहे हैं : निर्मला सीतारमण
फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा, “हम पशुपालन और मछली पालन पर भी ज़ोर दे रहे हैं ताकि हर ज़िले में वेटेरिनरी सर्जन, हॉस्पिटल और टेस्टिंग लैब जैसी सुविधाएं हों. इससे यह पक्का होगा कि सभी ग्रामीण इलाकों में पशुपालन को प्राथमिकता दी जाए. यह नदियों के किनारे सरोवरों और वॉटरवे को ठीक करने के लिए दिए जा रहे फंड के साथ है, ताकि देश के सभी मिनरल से भरपूर हिस्सों को कवर करते हुए और उन्हें पारादीप और धामरा पोर्ट से जोड़ते हुए शिपबिल्डिंग और बोट-बिल्डिंग को डेवलप किया जा सके.
फाइनेंस कमीशन पर क्या बोलीं निर्मला सीतारमण
निर्मला सीतारमण ने कहा, "16वें फाइनेंस कमीशन ने 2018 से 2023 तक केंद्र से राज्यों को ट्रांसफर किए गए राज्य के हिस्से का एनालिसिस किया और यह नतीजा निकाला कि इन सभी सालों में, केंद्र द्वारा किया गया ट्रांसफर फाइनेंस कमीशन की सिफारिश से बिल्कुल मेल खाता है."
एजुकेशन हब के तौर पर ये मेगा एंटरप्रेन्योरशिप .... निर्मला सीतारमण
लोकसभा में, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमने कहा है कि क्वालिफाई करने और अपनी पढ़ाई पूरी करने का इंतज़ार करने और बाहर आकर यह देखने के बजाय कि स्किल्स सीखने के लिए उन्हें कहां जाना चाहिए, स्किलिंग एलिमेंट को पढ़ाई में ही लाया जा सकता है और आखिर में जब वे बाहर आएं, तो स्टूडेंट्स कह सकते हैं कि मैं एंटरप्रेन्योर बन सकता हूं और इस तरह का मेगा सेंटर किसी भी राज्य के किसी भी इंडस्ट्रियल क्लस्टर के बगल में रखा जा सकता है. इसलिए, एजुकेशन हब के तौर पर ये मेगा एंटरप्रेन्योरशिप बिल्डिंग सेंटर किसी भी राज्य से आ सकते हैं. हम राज्यों के साथ काम करने को तैयार हैं ताकि इस बड़े हायर एजुकेशन सेंटर को सहारा दिया जा सके और इसलिए स्टूडेंट्स वहां जाकर एंटरप्रेन्योर बनकर बाहर आ सकें.
पिछले बजट में भी हमने MSMEs की परिभाषा को बढ़ाया था: निर्मला सीतारमण
निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं MSMEs से चैंपियन बनाने का उदाहरण लूंगी, खासकर मीडियम साइज की यूनिट्स जो MSME कैटेगरी से बाहर नहीं निकलना चाहतीं, भले ही उनके पास कैपेसिटी हो, भले ही उनके पास हर ताकत हो, लेकिन पिछले बजट में भी हमने MSME की परिभाषा को बढ़ाया था ताकि अगर वे अपने टर्नओवर में एक तय लेवल से आगे भी बढ़ जाएं, तो भी उन्हें MSME ही माना जाएगा. उन्हें अपने फायदे नहीं खोने पड़ते, लेकिन इस बजट में हमने इसे थोड़ा और आगे बढ़ाया है.
बजट सेशन: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा को संबोधित किया
VIDEO | Budget Session: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) addresses the Lok Sabha.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 11, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/m23hGkGi1y
इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने पर ध्यान दे रहे हैं... निर्मला सीतारमण
निर्मला सीतारमण ने बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि हम इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने पर ध्यान दे रहे हैं, सिर्फ सड़कें ही नहीं, बल्कि हाईवे, वॉटरवे भी, ताकि लॉजिस्टिक्स की लागत कम हो सके.
राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज नोटिस फाइल करने जा रहे हैं : किरेन रिजिजू
केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम सदन को गुमराह करने और बेबुनियाद बयान देने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज नोटिस फाइल करने जा रहे हैं. लोकसभा और राज्यसभा में प्रोसीजर और कंडक्ट ऑफ बिजनेस के बहुत साफ नियम हैं. जब कोई सदस्य दूसरे सदस्य पर गंभीर आरोप लगाना चाहता है, तो आपको नोटिस देना होगा और आरोप को साबित भी करना होगा. मैंने रिक्वेस्ट की है कि राहुल गांधी को सदन में बुलाया जाए ताकि वे अपनी बातों को साबित कर सकें. राहुल गांधी ने सरकार और प्रधानमंत्री पर बेकार और झूठे आरोप लगाए हैं, यह कहते हुए कि प्रधानमंत्री ने भारत और भारतीय हितों को बेच दिया है. किस आधार पर? उन्होंने बिना कोई नोटिस दिए हरदीप सिंह पुरी पर गंभीर आरोप लगाया है.
#WATCH | Delhi: Union Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, "We are going to file a privilege notice against Rahul Gandhi for misleading the house and also making baseless statements. There are very clear-cut rules of procedure and conduct of business in the Lok Sabha… pic.twitter.com/apyA7BQCxw
— ANI (@ANI) February 11, 2026
पीएम मोदी अब तक के सबसे मजबूत पीएम- राहुल के भाषण पर किरेन रिजिजू का पलटवार
राहुल गांधी के जवाब में किरेन रिजिजू ने कहा- कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो देश को बेच या खरीद सके. पीएम मोदी अब तक के सबसे मजबूत पीएम हैं.
हमारे किसान संकट का सामना कर रहे- राहुल गांधी
राहुल ने कहा- ट्रेड डील में केंद्र ने गरीब किसानों को कुचलने का रास्ता खोल दिया है, ऐसा किसी प्रधानमंत्री ने पहले कभी नहीं किया. इतिहास में पहली बार हमारे किसान संकट का सामना कर रहे हैं. अमेरिका का आयात 46 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 146 अरब अमेरिकी डॉलर हो जाएगा. हमारा टैरिफ 3% से बढ़कर 18% हो गया है और उनका 16% से घटकर शून्य हो गया है.
क्या अब अमेरिका तय करेगा कि हम कहां से तेल खरीदें- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि भारत के लोगों के पास सबसे ज्यादा डेटा है. डेटा की सुरक्षा सबसे अहम है. हमारे लोगों के टैलेंट, सोच पर कब्जे की कोशिश हो रही है. यूएस और चीन की नजर हमारे डेटा पर है. बांग्लादेश अगर टेक्सटाइल्स प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करता है, तो उस पर जीरो टैरिफ है. हमारी टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री गई. अमेरिकी निर्यात बढ़ा, हमें क्या मिला. ट्रंप ने टैरिफ बढ़ा दिया. अब क्या अमेरिका तय करेगा कि हम कहां से तेल खरीदें. ऐसा किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया. एक सुपर पावर का युग खतम हो गया है. अमेरिका अगर यह कह रहा है कि आप यहां से तेल नहीं खरीद सकते, इसका मतलब है कि एनर्जी सेक्टर का हथियारीकरण हो रहा है. अमेरिका टैरिफ बढ़ाता है, इसका मतलब है कि फाइनेंस सेक्टर का वेपनाइजेशन हो रहा है. सरकार को शर्म आनी चाहिए.
आपने भारत को बेच दिया- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार भारत के इतिहास में ऐसा हुआ है कि हमारे किसान रुक गए हैं. मक्का, सोयाबीन, लाल ज्वार और कपास के लिए आपने रास्ता खोल दिया है. अमेरिकी फार्म को मैकेनाइज करने का रास्ता खोल दिया. आपने गलत किया. किसी पीएम ने ऐसा कभी नहीं किया. आपको भरोसा दिलाता हूं कि आपके बाद भी कोई ऐसा नहीं करने वाला है.
राहुल गांधी ने कहा कि आपने भारत को बेच दिया. क्या आपको भारत को बेचने के लिए शर्म है? आपने भारत माता को बेच दिया.
हमने डिजिटल ट्रेड रूट फ्री कर दिया- राहुल गांधी
राहुल ने कहा कि ट्रंप ने फैसला किया पाकिस्तानी आर्मी चीफ हमारे साथ नाश्ता करेंगे. आपने समझौता किया. हमारा सबसे महंगा असेट पर हम समझौता नहीं कर सकते हैं, आपने अमेरिका से साथ समझौता में ये चीजें गंवा दीं.
- हमने डिजिटल ट्रेड रूट फ्री कर दिया.
- डेटा लोकलाइजेशन के लिए कोई ट्रेड नहीं.
- फ्री डेटा ट्रेड.
- लिमिट डिजिटल टैक्स
आपको किसी से सोर्स डिस्क्लोज करने की जरूरत नहीं.
ट्रंप हमसे ऐसे बात नहीं कर सकते- राहुल गांधी
लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि जनसंख्या सबसे बड़ी स्ट्रेंथ है. जनसंख्या चुनौती नहीं है. अगर इंडिया अलायंस राष्ट्रपति ट्रंप से बात करते तो हम क्या कहते आप जानिए- हम पहली बात कहते कि सबसे अहम, भारतीय डेटा है. आप अपना डॉलर प्रोटेक्ट करना चाहते हैं. तो करिए, हम आपको मदद करेंगे. तो भारतीयों का डेटा भी आपको प्रोटेक्ट करना चाहिए, दूसरी बात- ट्रंप कहते हैं कि अगर आप चाहते हैं इस डेटा के पास पहुंचना, तो आपको बराबरी की बात करनी होगी. हम आपके नौकर हैं ऐसे आप बात नहीं कर सकते. ट्रंप आप समझिए हमारी एनर्जी सुरक्षा है, चाहे इसके लिए कुछ भी हो जाए. हम अपनी सुरक्षा करेंगे. ट्रंप हम समझते हैं कि आपके पास वोटर बेस है, आप अपने किसान को प्रोटेक्ट करना चाहते हैं तो हम भी अपने किसान की सुरक्षा करना चाहते हैं. डेटा हमारी मजबूती है.
आज दुनिया की असली लड़ाई डेटा को लेकर है- राहुल गांधी
लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि मेरे लिए एक रोचक बात ये है कि बजट में इन चीजों की अनुशंसा की जा रही है. बजट में ये कहा जा रहा है कि एनर्जी और फाइनेंस से दुनिया को मुसीबत में डाला जा रहा है. लेकिन बजट में फ्यूल और एनर्जी फाइनेंस और जियो पॉलिटिकल चुनौती के लिए कुछ नहीं कहा गया है. बजट के समानांतर कुछ नया हो गया है. अमेरिका के साथ हमने एक समझौता किया है. मैं एक बात साफ कहता हूं. अमेरिका और चीन के बीच सबसे ज्यादा महंगा एसेट भारतीय डेटा है. अमेरिका को सुपर पावर बने रहने के लिए अपने डॉलर को प्रोटेक्ट करने के लिए भारतीय डेटा चाहिए, चीन के पास अपना पुल है. असली लड़ाई डेटा को लेकर है.
भारत में सबसे ज्यादा डेटा, इस डेटा के बिना AI बेकार- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि आजकल लोग डेटा बना रहे हैं. हमारे पास सबसे ज्यादा डेटा पूल है. 1.4 अरब लोग हैं. यानी बड़ी संख्या में भारत में डेटा जेनरेट किया जा रहा है. अगर आपके पास एआई है और आपके डेटा नहीं है तो आपके पास कुछ नहीं है. भारतीय डेटा और चीनी पूल डेटा. चीन के पास भी हमारी इतनी ही आबादी है. इसमें काफी रोचक चीजें निकलेंगी. आपको मुसीबत के समय में क्या चाहिए. हमारे किसान भोजन देते हैं, लेबर श्रम करते हैं. हमारे आधुनिक देश को चलाने के लिए पेट्रोल, एनर्जी फ्यूल भी चाहिए.
आज डॉलर को चुनौती दी जा रही, दुनिया अस्थिर- राहुल गांधी
लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा- आज डॉलर को चुनौती दी जा रही, अमेरिका की सुप्रीमेसी को चुनौती दी जा रही है. अभी दुनिया अस्थिर है. मैं सर्वे से सहमत हूं. कई सॉफ्टवेयर इंजीनियर AI से रिप्लेस होंगे. हमारी देश की मजबूत स्थिति 1.4 अरब की आबादी है, जो एनर्जी से भरी है, जो दुनिया को किसी भी स्तर पर चुनौती दे सकती है.
हम अस्थिर दुनिया की तरफ बढ़ रहे- राहुल गांधी
जूडो और मार्शल आर्ट से अपना भाषण शुरू करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'मैं आर्थिक सर्वे की तरफ देख रहा था. अमेरिका को चीन, रूस की तरफ से चुनौती दी जा रही है. हम ऐसी दुनिया में रह रहे हैं. जहां एनर्जी फाइनेंस को हथियार बनाया जा रहा है. हम स्टेबल दुनिया से से अस्थिर दुनिया की तरफ जा रहे हैं. यूक्रेन, गाजा मिडिल ईस्ट, ईरान में युद्ध हमने ऑपरेशन सिंदूर किया. दुनिया अस्थिर है.'
मार्शल आर्ट से चर्चा की शुरुआत कर राहुल ने केंद्र सरकार को घेरा
मार्शल आर्ट के बारे में बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा- मार्शल आर्ट में सामने वाले को ग्रिप में लिया जाता है. ग्रिप में आने के बाद चोप में जाते हैं. पहले ग्रिप ली और फिर चोप में जाकर पकड़ लिए. पूरा फोकस ग्रिप पर रहता है. ये करते हुए जब आदमी के हाथ में चोप आ जाता है, ग्रैपलिंग में जो अटैक करता है कि उसकी आंख में दिख जाता है. उसे लगता है कि मैंने कब्जा कर लिया. काम ग्रिप से शुरू होता है, ग्रिप राजनीति में होती है, कहां किसने ग्रिप ले रखी है, चोट कहां लगी है लोगों को पता नहीं होता है.
मैं फिट रहने के लिए मार्शल आर्ट करता हूं- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा में बोल रहे हैं. किरेन रिजिजू के कमेंट के जवाब में राहुल गांधी ने फिट रहने का अपना फॉर्मूला बताया. राहुल गांधी ने कहा कि मैं मार्शल आर्ट करता हूं. भारत में आजकल बहुत से लोग मार्शल आर्ट करते हैं. कई तरह के मार्शल आर्ट होते हैं, जूडो काफी पॉपुलर है. मार्शल आर्ट का फाउंडेशन ग्रिप लेने की कोशिश करते हैं.
लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में पप्पू यादव का बड़ा आरोप- विशेषाधिकार भंग का मामला उठाने की मांग
लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है. अपने पत्र में उन्होंने पटना पुलिस अधिकारियों पर विशेषाधिकार भंग (Breach of Privilege) का गंभीर आरोप लगाया है.
पप्पू यादव ने स्पीकर से अनुरोध किया है कि इस पूरे मामले को प्रिविलेज कमेटी (Privileges Committee) को भेजा जाए ताकि इसकी विधिवत जांच हो सके.
सूत्रों के अनुसार, पप्पू यादव प्रधानमंत्री को भी एक अलग पत्र लिखने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें वह गिरफ्तारी से जुड़े घटनाक्रम और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाएंगे.
लोकसभा में 1 बजे बोलेंगे राहुल गांधी
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी 1 बजे बोलेंगे.
लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के नोटिस में खामियां, संशोधन के बाद ही होगी कार्रवाई: लोकसभा सूत्र
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्षी सांसदों द्वारा मंगलवार को दिए गए नोटिस में गंभीर कमियां पाई गई हैं. लोकसभा सूत्रों के मुताबिक, नोटिस में फरवरी 2025 की घटनाओं का चार बार उल्लेख किया गया है, जिसके आधार पर इसे नियमों के अनुसार तुरंत ख़ारिज किया जा सकता था.
हालांकि, संसद की गरिमा और प्रक्रिया के मद्देनजर स्पीकर ओम बिरला ने सचिवालय को निर्देश दिया कि विपक्ष को नोटिस में सुधार कराने का अवसर दिया जाए और आवश्यक संशोधन करवाकर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
सूत्रों के अनुसार, स्पीकर ने नियमों के अनुरूप त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया है. संशोधित नोटिस मिलने के बाद इसे नियमों के तहत जांच और परीक्षण से गुजरना होगा. यह नोटिस बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत के बाद लिस्टेड किया जाएगा. संसदीय प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि स्पीकर द्वारा नियमों के मुताबिक दिया गया यह अवसर संसदीय परंपराओं और प्रक्रियाओं को बनाए रखने की दिशा में एक संतुलित कदम है.
वित्त मंत्री आज शाम 5 बजे लोकसभा में बजट बहस का जवाब देंगी
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शाम पांच बजे लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी.
बच्चों वाली हरकत न करें राहुल गांधी- किरेन रिजिजू
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'कुछ भी बात सदन में कहने से पहले चेयर की इजाजत लेनी चाहिए. राहुल गांधी कहते हैं कि किसी से इजाजत नहीं लेनी है. बिरला जी के खिलाफ इतना कुछ बोलकर अब उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं.
किरेन रिजिजू ने कहा कि स्पीकर बहुत आहत हैं. उनके चैंबर में जाकर 20 से 25 कांग्रेस के एमपी ने गाली- गलौच किया.
किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी को मैं समझा नहीं सकता. बच्चों वाली हरकत न करें.
सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार आज संसद में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
एनसीपी (अजित पवार गुट) की गतिविधियां आज दिल्ली में तेज हो गई हैं. सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. यह मीटिंग संसद स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में होगी.
पीएम से मुलाकात के बाद दोनों नेताओं की गृह मंत्री अमित शाह से भी बैठक तय है.
सूत्रों के मुताबिक, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार सुबह 10:45 बजे संसद के लिए रवाना होंगे. इससे पहले सुबह से ही एनसीपी नेताओं की अहम बैठक प्रफुल्ल पटेल के आवास पर जारी है, जिसमें सुनेत्रा पवार भी मौजूद हैं.
आज लोकसभा में बजट पर बोलेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा में बजट पर आज 12 बजे के करीब बोलेंगे. कल विपक्षी दलों की बैठक में राहुल गांधी ने खुद सुझाव दिया कि बजट पर पहले विपक्षी दलों को मौका मिलना चाहिए.
राहुल गांधी को आशंका थी कि उनके भाषण के दौरान फिर से हंगामा हो सकता है. ऐसे में उन्होंने ख़ुद तय किया कि वो अगले दिन बोलेंगे.
सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी भारत-अमेरिका ट्रेड डील के मुद्दे पर सरकार को घेर सकते हैं. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण के दौरान लोकसभा में गतिरोध शुरू हुआ था जो कल टूटा था.