संसद में आज भी विपक्ष का हंगामा जारी है. पिछले कई दिनों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता जाने के मुद्दे पर विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है. ऐसे में सदन की कार्यवाही बाधित हो रही है. लोकसभा और राज्यसभा में आज भी राहुल गांधी की सदस्यता खत्म किए जाने और कई अन्य मुद्दों पर विपक्ष का हंगामा जारी है. ऐसे में राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी, लेकिन दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही फिर हंगामा शुरू हो गया.
सदन में आज प्रश्नकाल फिर नहीं हो पाया. कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे के कारण एक मिनट से भी कम समय में स्थगित कर दी गई. काले कपड़े पहने कुछ विपक्षी सदस्यों ने सदन के वेल में विरोध किया. कांग्रेस सदस्य एस. ज्योति मणि और राम्या हरिदास ने आदेश के कागजात फाड़ दिए और उन्हें आसन की ओर फेंक दिया. कांग्रेस के एक अन्य सदस्य टी एन प्रतापन ने एक काला दुपट्टा संसद में उछाल दिया. हंगामे के बीच अध्यक्ष पद पर मौजूद पीवी मिधुन रेड्डी ने कहा कि सदस्यों का व्यवहार अनुचित है और उन्होंने कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित होने के बाद भाजपा ओबीसी नेता और सांसद पीपी चौधरी ने NDTV से कहा कि राहुल गांधी ने देश की पिछड़ी जातियों को अपमानित किया है. हम मांग करते हैं कि राहुल गांधी माफी मांगे. पिछड़ा वर्ग राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगा.
लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता को लेकर सत्तारूढ़ मोर्चा और विपक्ष के सदस्य आमने-सामने हैं. 13 मार्च को बजट सत्र के दूसरे भाग की शुरुआत के बाद से, लोकसभा में विपक्षी सदस्यों द्वारा कई मुद्दों पर लगातार हंगामे का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि 13 मार्च से हर दिन प्रश्नकाल बाधित होता रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं