भारत की ओर से जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. गुरुवार को पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद ने भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाले समझौता एक्सप्रेस (Samjhauta Express) ट्रेन को रद्द करने का ऐलान कर दिया. पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन (Samjhauta Express Train) को वाघा बॉर्डर पर रोक दिया. पाकिस्तान ने अपने ट्रेन ड्राइवर और गार्ड को समझौता एक्सप्रेस के साथ भारत भेजने से मना कर दिया. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, इसके बाद भारत ने अपना इंजन, गार्ड और दूसरे स्टाफ को वहां भेजा और समझौता एक्सप्रेस भारत लौट आई. इस ट्रेन में 110 यात्री सवार थे.
#WATCH Punjab: Samjhauta Express arrives from Pakistan, at Attari railway station. Railway crew & guard from India had gone with a train engine to Pakistan today after receiving a message from them that their driver & crew had refused to come to India. pic.twitter.com/MzGW1xaysu
— ANI (@ANI) August 8, 2019
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इससे पहले उत्तर रेलवे के सीपीआरओ का कहना है कि, 'ट्रेन को बंद नहीं किया गया है. ट्रेन चलती रहेगी. पाकिस्तान प्रशासन ने समझौता एक्सप्रेस के क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को लेकर कुछ चिंता जाहिर की है. हमने उनको बताया था कि इस तरफ सामान्य स्थिति है. हालांकि, हम हमारे क्रू मेंबर्स के साथ इंजन भेज रहे हैं, ट्रेन को वाघा से अटारी लेकर आएगा.
बता दें, बुधवार को भारत के साथ द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों को कमतर करने का फैसला करने के कुछ ही देर बाद बुधवार को पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे को लेकर भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को निष्कासित कर दिया था. पाकिस्तान ने यह कदम प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक के बाद उठाया है, जिसमें भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को तोड़ने और "द्विपक्षीय संबंधों" की समीक्षा का भी फैसला लिया गया था.
अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान को दी नसीहत, कहा- भारत के खिलाफ बदले की कार्रवाई से बचें
इसके बाद विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की ओर से भारत के राजनयिक स्तर में कटौती करने सहित अन्य कदमों को दुनिया के सामने द्विपक्षीय संबंधों की चिंताजनक तस्वीर पेश करने का प्रयास करार दिया। साथ ही मंत्रालय ने कहा कि अनुच्छेद 370 से जुड़ा, हाल का सम्पूर्ण घटनाक्रम पूरी तरह से भारत का आतंरिक मामला है. विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि भारत का संविधान हमेशा से सम्प्रभु मामला रहा है और आगे भी रहेगा. इस अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप कर क्षेत्र की चिंताजनक तस्वीर पेश करने की चाल कभी सफल नहीं होगी.
जम्मू-कश्मीर संबंधी कानून पर निकटता से नजर रख रहा है अमेरिका: अधिकारी
मंत्रालय ने कहा, ‘भारत सरकार कल पाकिस्तान द्वारा घोषित कदमों की निंदा करती है और उस देश से इसकी समीक्षा करने को कहती है ताकि सामान्य राजनयिक चैनल को बनाये रखा जा सके.' विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने उन खबरों को देखा है जिनमें कहा गया है कि पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को लेकर कुछ एकतरफा फैसला किया है. इसमें हमारे राजनयिक संबंधों के स्तर में कटौती करना शामिल है.
कश्मीर पर फैसले से बौखलाया पाक- भारतीय राजनयिक को निकाला, द्विपक्षीय व्यापार भी किया निलंबित
VIDEO: कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की बौखलाहट पर किसने क्या बोला
(इनपुट: भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं